सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   John Abraham Vedaa will be released on this day with heart wrenching action get ready for jaw dropping story

Vedaa: दिल दहला देने वाले एक्शन के साथ ‘वेदा’ इस दिन होगी रिलीज, चौंका देने वाली कहानी के लिए हो जाएं तैयार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 07 Jun 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

जॉन अब्राहम की आगामी एक्शन फिल्म ‘वेदा’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म दिल दहला देने वाले स्टंट और जबरदस्त एक्शन के साथ एक चौंका देने वाली कहानी दिखाएगी।

John Abraham Vedaa will be released on this day with heart wrenching action get ready for jaw dropping story
वेदा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

जॉन अब्राहम अपनी आगामी फिल्म ‘वेदा’ को लेकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार हैं। ‘बाटला हाउस’ और ‘सत्मेव जयते’ जैसी हिट फिल्में देने के बाद अभिनेता एक बार फिर 15 अगस्त को ही अपनी नई फिल्म रिलीज करने वाले हैं। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ‘वेदा’ एक एक्शन से भरपूर फिल्म हैं, जो कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। टीजर के रिलीज होने के बाद से ही प्रशंसक इंतजार में हैं कि फिल्म कब सिनेमाघरों में आएगी और वह इसका लुत्फ उठा पाएंगे। 
Trending Videos


चौंका देने वाली कहानी है ‘वेदा’
जॉन अब्राहम की इस फिल्म में  दिल दहला देने वाले स्टंट और जबरदस्त एक्शन होंगे। दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कहानी चौंका देने वाली होगी। फिल्म में जॉन के अलावा  शरवरी, अभिषेक बनर्जी और तमन्ना भाटिया अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और असीम अरोड़ा द्वारा लिखित, ‘वेदा’ का निर्माण जी स्टूडियोज, उमेश कुमार बंसल, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, जॉन अब्राहम द्वारा किया गया है और मीनाक्षी दास इसकी सह-निर्माता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Films: धार्मिक भावनाओं को भड़काने के विवादों में घिरीं ये फिल्में, किसी के संवाद तो किसी के दृश्य पर हुआ बवाल

12 जुलाई को होने वाली थी रिलीज
इससे पहले जब वेदा का टीजर रिलीज किया गया था तब इसके सिनेमाघरों में दस्तक देने की तारीख 12 जुलाई तय की गई थी, लेकिन अब इसके रिलीज की तारीख बदल दी गई है। फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दर्शकों के बीच लाई जाएगी। 

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से होगी सीधी टक्कर
जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ की सीधी टक्कर दक्षिण के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से होगी। ‘पुष्पा: द राइज’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। वहीं, लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जॉन अब्राहम के सामने कड़ी चुनौती होगी। 
एक-दूजे में खोए आरती-दीपक, एफिल टावर पर दिए रोमांटिक पोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed