फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Justin Bieber grandfather passed away singer writes a sad post

Justin Bieber: नाना के निधन पर दुखी हुए जस्टिन बीबर, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट

Sun, 27 Apr 2025 11:01 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 27 Apr 2025 11:01 AM IST
सार

Justin Bieber Grandfather Passed Away: मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर के नाना का 24 अप्रैल को निधन हो गया। जस्टिन बीबर ने अब सोशल मीडिया पर अपने नाना के बारे में भावुक पोस्ट लिखी है। यूजर इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
Justin Bieber grandfather passed away singer writes a sad post
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर गायक जस्टिन बीबर के नाना का निधन हो गया है। जस्टिन बीबर ने एक भावुक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी। जस्टिन बीबर के नाना का निधन 24 अप्रैल को हुआ था। शनिवार को जस्टिन बीबर ने इंस्टाग्राम पर अपने दादाजी के साथ अपनी यादें साझा कीं। उन्होंने लिखा 'पापा, मैने हमेशा आपके पैसे लिए। मुझे याद है कि आपने मुझसे कहा था कि दादी आपको पूरे हफ्ते के लिए 20 डॉलर देती थीं। मैं हमेशा आपको शुक्रवार की रात हॉकी खेल के दौरान इसे नाश्ते पर खर्च करने के लिए मनाता था। आप न चाहते हुए भी इसे मुझे देते थे।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)

दादा को याद करते रहेंगे जस्टिन
जस्टिन ने अपने दादा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। जस्टिन बीबर ने लिखा 'मैं आपसे स्वर्ग में मिलूंगा। तब तक मुझे पता है कि आप नीचे देख रहे होंगे। हमें आपकी याद आ रही है। मुझे दर्द होगा और मैं बैठूंगा और उन सभी पलों को याद करूंगा जो हमने साथ बिताए थे।'
यह खबर भी पढ़ें: Shubman Gill: सारा और अवनीत के साथ रिश्ते की अफवाह पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- तीन साल से हूं सिंगल

View this post on Instagram

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)


जस्टिन बीबर के समर्थक थे नाना
जस्टिन बीबर की मां पैटी मैलेट के पिता डेल लंबे समय से अपने पोते के करियर के समर्थक थे। वह जस्टिन बीबर की जॉक्यूमेंट्री 'नेवर से नेवर' में नजर आए थे। 
यह खबर भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui: शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया दमदार किरदार, खूब जमी जोड़ी
 

यूजर ने किए कमेंट
जस्टिन बीबर की पोस्ट पर कई यूजर लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर ने उन्हें प्यार और सहानुभूति भेजी है। एक यूजर ने लिखा है 'आपके लिए दुआएं कर रहा हूं।' एक दूसरे यूजर ने कहा है 'भगवान आपके परिवार को सब्र दे।।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed