फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Justin Bieber seems to going through difficult phase Singer shares Emotional Message on social media

Justin Bieber: मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं जस्टिन बीबर, शेयर किया भावुक पोस्ट, लिखा- ऊपर वाले का कुछ प्लान है

Thu, 24 Apr 2025 10:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 24 Apr 2025 10:03 PM IST
सार

Justin Bieber Shares Emotional Message: मशहूर कनाडाई पॉप सिंगर और एक्टर जस्टिन बीबर का हालिया सोशल मीडिया पोस्ट देख उनके फैंस चिंता में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जस्टिन किसी परेशानी में हैं।

विज्ञापन
Justin Bieber seems to going through difficult phase Singer shares Emotional Message on social media
सिंगर जस्टिन बीबर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर सिंगर-एक्टर जस्टिन बीबर किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनका हालिया सोशल मीडिया पोस्ट कुछ यही इशारा कर रहा है, जिसे देख जस्टिन के फैंस की चिंता बढ़ गई है। जस्टिन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि कभी-कभी ऊपर वाले की योजना कुछ और होती है, जिसके कारण वह आपको हराता है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Kesari 2 Collection Day 7: दर्शकों को रास नहीं आ रही अक्षय की फिल्म, 'केसरी2' की कमाई में लगातार आ रही गिरावट

विज्ञापन

क्या निजी जिंदगी में है कोई दिक्कत?
जस्टिन बीबर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। इसमें उनकी निजी जिंदगी में चल रहे उतार-चढ़ावों की झलक नजर आ रही है। सिंगर ने वे चीजें लिखी हैं, जिनसे वे आजकल जूझ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'हर दिन मैं यह सोचकर उठता हूं कि शायद मुझमें इतनी खामियां हैं कि ईश्वर मुझे जीवन की इस खूबसूरत कहानी में शामिल ही नहीं कर सकते हैं, फिर भी ईश्वर हर दिन मेरी खामियों के साथ ही मुझे शामिल करते हैं'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)

'ईश्वर पर छोड़ा सबकुछ'
जस्टिन ने आगे लिखा है, 'हमारा जीवन महत्वपूर्ण है। भगवान के पास हमारे लिए एक योजना है। जस्टिन ने आगे कहा कि वे परफेक्शन की कोशिश के बजाय शुकराना में झुकना चुन रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा है, 'हमारी जिंदगी के लिए ईश्वर की जो अच्छी योजनाएं होती हैं, उनका अनुभव करने से हमें कोई भी नहीं रोक सकता। मैं आज ऊपर वाले के प्यार और अपना दिन बनाने के लिए उनकी कृपा मान रहा हूं। यह मैंने उन्हीं पर छोड़ दिया है। मैं खुद अपने दिन को बनाने और खुद को साबित करने की कोशिश करने के बारे में नहीं सोच रहा हूं'। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)

विज्ञापन

कुछ दिन पहले जस्टिन के ससुर ने किया था पोस्ट
उन्होंने आगे लिखा है, 'अगर आप चाहें तो मेरे साथ जुड़ें'। बता दें कि जस्टिन का यह पोस्ट उनके ससुर के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद आया है, जो अब डिलीट कर दिया गया है। जस्टिन की पत्नी हैली बीबर के पिता स्टीफन बाल्डविन ने हाल ही में कथित तौर पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने कपल के लिए दुआ करने की अपील की थी। इसके अलावा हाल ही में हैली बीबर ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उन्हें जांच में ओवेरियन सिस्ट के बारे में पता चला है। अब जस्टिन की इस पोस्ट के बाद यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि आखिर क्या हुआ है? वहीं जस्टिन के फैंस उन्हें हिम्मत दे रहे हैं कि सब ठीक होगा।

यह खबर भी पढ़ें:
Abir Gulaal Songs: यूट्यूब इंडिया से हटाए गए 'अबीर गुलाल' के गाने, भारत में रिलीज नहीं होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed