सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   K Pop Group BTS ARIRANG comeback breaks records album delivered More Than 100 million streams in 24 hours

के-पॉप बैंड बीटीएस के कमबैक एल्बम 'अरिरंग' की बंपर सफलता, महज 24 घंटे में बटोरे 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 23 Mar 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

BTS ARIRANG Comeback: दुनियाभर में मशहूर के-पॉप बैंड बीटीएस का कमबैक एल्बम 'अरिरंग' (ARIRANG) बीते दिनों रिलीज हुआ और अब यह इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। दुनियाभर में इस पर लाइक्स और व्यूज की जबर्दस्त बरसात हो रही है।

K Pop Group BTS ARIRANG comeback breaks records album delivered More Than 100 million streams in 24 hours
बीटीएस - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार

के-पॉप बैंड बीटीएस बीते दिनों अपना पांचवां स्टूडियो एल्बम, ARIRANG (अरिरंग) लेकर आया। इस कोरियन बैंड ने करीब चार साल के ब्रेक के बाद यह कमबैक किया। उनका 'अरिरंग' एल्बम 20 मार्च, 2026 को रिलीज हुआ और इसे खूब प्यार मिल रहा है। दुनियाभर में फैंस इसके लिए क्रेजी थे, इसका अंदाजा 24 घंटे के अंदर एल्बम को मिले व्यूज के आधार पर लगाया जा सकता है।

Trending Videos

K Pop Group BTS ARIRANG comeback breaks records album delivered More Than 100 million streams in 24 hours
अरिरंग एल्बम - फोटो : वीडियो ग्रैब

24 घंटे में बटोर लिए इतने व्यूज
'अरिरंग' (ARIRANG) के साथ BTS ने जबर्दस्त अंदाज में कमबैक किया है और दुनिया भर में एक बार फिर अपनी धाक जमा लेने का संकेत दिया है। इस एल्बम को 24 घंटों के अंदर ही 110 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। अनुमान है कि यह अपने पहले हफ्ते में ही 5 मिलियन यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लेगा। लगभग चार साल बाद के-पॉप बैंड बीटीएस (BTS) एक पूरे ग्रुप के तौर पर ARIRANG के साथ वापस लौटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

के-पॉप बैंड की दीवानगी दुनियाभर में
'अरिरंग' पर हो रही व्यूज की बरसात सिर्फ इस एल्बम की सफलता को नहीं दर्शा रही है, बल्कि यह आंकड़े ग्लोबल पॉप की दुनिया में एक बार फिर बीटीएस की स्थिति को स्पष्ट कर रहा है। बीटीएस की दीवानगी पूरी दुनिया में है। बता दें कि बीते दिनों बीटीएस का कमबैक कॉन्सर्ट सियोल में आयोजित हुआ था। इसे देखने ढाई लाख से ज्यादा लोग जुटे।

कैसे अर्जुन रामपाल ने ‘धुरंधर’ के जरिए लिया 26/11 आतंकी हमले का बदला? सुनाया दर्दनाक हादसे का आंखों देखा हाल

2026 की सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाली एल्बम
स्पॉटिफाई पर ARIRANG ने पहले ही दिन 110 मिलियन स्ट्रीम्स का रिकॉर्ड बनाया, जो 2026 में अब तक रिलीज हुए किसी भी एल्बम के लिए सबसे ज्यादा है। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि इस एल्बम ने साल का दूसरा सबसे ज्यादा स्ट्रीमिंग वाला दिन भी अपने नाम किया, जिसमें 71.5 मिलियन स्ट्रीम्स हुईं। इस तरह इसने टॉप के दोनों स्थानों पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed