Kajol: दुर्गा पूजा पंडाल में जूते पहनकर घुसे लोग, काजोल का चढ़ा पारा, माइक लेकर सुनाई खरी-खोटी, वीडियो वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने दुर्गा पूजा पंडाल में जूते पहनकर घुसने वालों पर अपना आपा खो दिया। पिछले कुछ दिनों से काजोल पूजा उत्सव में काफी बिजी हैं और सांताक्रूज में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा से अभिनेत्री के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल को आया गुस्सा
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने दुर्गा पूजा पंडाल में जूते पहनकर घुसने वालों पर अपना आपा खो दिया। पिछले कुछ दिनों से काजोल पूजा उत्सव में काफी बिजी हैं और सांताक्रूज में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा से अभिनेत्री के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। काजोल को जूते पहनकर पंडाल में घुसने वाले लोगों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भी कैमरे में कैद किया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एत वीडियो में काजोल को परेशान देखा जा सकता है, उन्होंने जूते पहनकर दुर्गा माता की मूर्ति के करीब जाने वाले लोगों का विरोध किया। वह गुस्से में दिखीं और पवित्र स्थानों में शिष्टाचार बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
अभिनेत्री ने लोगों से की यह अपील
किसी की ओर इशारा करते हुए अभिनेत्री ने चिल्लाते हुए कहा, "साइड हो जाएं, आपने जूते पहने हैं। कृपया जूते न पहनें। जो भी जूते पहने हुए हैं, कृपया एक तरफ हट जाएं। आप सभी कृपया सम्मान करें, यह एक पूजा है। बहुत-बहुत धन्यवाद।" अपने पीछे खड़े लोगों को संबोधित करते हुए काजोल ने कहा, "कृपया बैरिकेड पर खुद को न धकेलें, क्योंकि इससे आपको ही चोट लगेगी।" जब काजोल ने लोगों से यह अपील को तो उनकी अभिनेत्री बहन तनीषा मुखर्जी और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पास में ही मौजूद थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X