{"_id":"662e261544fe4325f306c448","slug":"kalki-2898-ad-distributor-to-release-prabhas-most-awaited-film-in-nizam-by-global-cinema-update-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD: प्रभास की कल्कि 2898 एडी की रिलीज को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर का बड़ा फैसला, निजाम में भी होगी रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kalki 2898 AD: प्रभास की कल्कि 2898 एडी की रिलीज को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर का बड़ा फैसला, निजाम में भी होगी रिलीज
Sun, 28 Apr 2024 04:07 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:07 PM IST
सार
पैन इंडिया स्टार प्रसास की फिल्म कल्कि 2898 एडी की रिलीज को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर का एक बड़ा फैसला सामने आया है। यह फिल्म अब निजाम में भी होगी रिलीज।
विज्ञापन
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक नाग अश्विन की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी रोजाना कोई ना कोई जानकारी सामने आती रहती है, जिसका फैंस को भी बेस्ब्री से इंतजार रहता है। यह फिल्म 27 जून को इस साल सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि पहले इस फिल्म को 9 मई को रिलीज किया जा रहा था। लेकिन किसी कारणवश इस फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया। इस फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है कि अब इस फिल्म को निजाम में भी रिलीज किया जाएगा।
फिल्म को लेकर अपडेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब इस साइंस फिक्शन फिल्म को बड़े पैमाने पर निजाम में ग्लोबल सिनेमा द्वारा रिलीज किया जाएगा। सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आधिकारिक तौर पर एक घोषणा की गई है। वैजयंती मूवीज के बैनर तले बड़े पैमाने पर निर्मित इस फिल्म में बड़ी संख्या में वीएफएक्स शॉट्स देखने को मिलेंगे। फिल्म में कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दिशा पटानी, पसुपति, राजेंद्र प्रसाद और अन्य जैसे कलाकार शामिल हैं। साल की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के संगीत का निर्देशक संतोष नारायणन ने किया है।
साल की सबसे बड़ी फिल्म
साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही 'कल्कि 2898 एडी'। इस हफ्ते इसका एक नया टीजर वीडियो सामने आया। इस वीडियो में फिल्म से अमिताभ बच्चन के किरदार की कुछ अस्पष्ट झलकियां ही सामने आई हैं। लुक पर गौर करें तो बिग बी लंबे समय तक जीवित रहने वाले शख्स अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं। उनका किरदार लॉर्ड ऑफ द रिंग्स सीरीज के गैंडालफ की याद दिलाता है। 'कल्कि 2898 एडी' ने प्रभास के प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता जगा दी है, क्योंकि यह कमल हासन के साथ बड़े पैमाने पर बनाई गई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Indian 2: कमल हासन की इंडियन 2 के ऑडियो लॉन्च का होगा भव्य समारोह, राम चरण और रजनीकांत होंगे शामिल

Nizam Area Grand Release By @CinemasGlobal 🔥#Kalki2898AD @SrBachchan @ikamalhaasan #Prabhas @deepikapadukone @nagashwin7 @DishPatani @Music_Santhosh @VyjayanthiFilms @Kalki2898AD #Kalki2898ADonJune27 https://t.co/lR9vnE764W
विज्ञापन विज्ञापन— Asian Cinemas (@AsianCinemas_) April 28, 2024