सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kapil Sharma Got Depressed When He was 36 Shared How Difficult His Life Became When His Father Passed

Kapil Sharma In Depression: 36 की उम्र में डिप्रेशन में चले गए थे कपिल, लोग बोले- ‘अब ये खत्म हो गया है…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 11 Feb 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Kapil Sharma In Depression: एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शेयर किया कि वे कैसे 36 की उम्र में डिप्रेशन में चले गए थे। साथ ही उन्होंने बताया कि पापा के जाने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बिखर गई थी। 

Kapil Sharma Got Depressed When He was 36 Shared How Difficult His Life Became When His Father Passed
कपिल शर्मा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। कभी बड़ी सफलता मिली, तो कभी मुश्किल समय भी देखा। लेकिन हर बार वो संभलकर फिर से खड़े हुए। इतना सब देखने के बाद अब वे कहते हैं कि जिंदगी का हर दौर उन्हें कुछ न कुछ सिखाकर गया है।

Trending Videos

डिप्रेशन ने मुझे बुरी तरह तोड़ दिया था
ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कपिल ने अपने डिप्रेशन को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘हर दौर की अपनी एक अलग बात थी। बचपन अलग था। जब पापा साथ थे, वो समय अलग था। 2004 में जब पापा का निधन हुआ, तो जिंदगी पूरी तरह से बिखर गई। फिर मुझे टीवी पर एक मौका मिला और मैं दोबारा संभला। 36 साल की उम्र में डिप्रेशन ने मुझे बुरी तरह तोड़ दिया था। लोग कहने लगे थे- अब कपिल शर्मा खत्म हो गया है। लेकिन फिर मेरी शादी हुई। मेरा शो वापस आया। इसके बाद मैंने फिर से 300 से ज्यादा एपिसोड किए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Kapil Sharma Got Depressed When He was 36 Shared How Difficult His Life Became When His Father Passed
कपिल शर्मा - फोटो : एक्स

हर दिन पापा को याद करता हूं 
अपने पिता को याद करते हुए कपिल ने कहा, ‘अतीत कभी बदलता नहीं है। जो लोग चले गए, वो लौटकर नहीं आते। जब मैंने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीता और 10 लाख रुपये का चेक मिला, तो मैं रो पड़ा। बस यही सोच रहा था, काश आज पापा होते। जब मेरा शो शुरू हुआ, तो एक दिन रात 9 बजे मैं अपने घर के बाहर खड़ा था। पूरी सोसायटी के घरों में टीवी चल रहे थे और लोगों की हंसी सुनाई दे रही थी, जो मेरा शो देख रहे थे। मैंने सोचा, अगर पापा जिंदा होते, तो कितना खुश होते। मैं उन्हें हर दिन याद करता हूं, लेकिन कुछ पल ऐसे होते हैं जब उनकी कमी ज्यादा महसूस होती है।’

यह खबर भी पढ़ेंः ‘कुछ देशों के गैंगस्टर भी लगे हुए हैं’, कपिल शर्मा का बिश्नोई गैंग पर कटाक्ष; बाद में कैमरा देख कही ये बात

सिंगर बनने मुंबई आए थे कपिल 
कपिल अमृतसर से मुंबई सिंगर बनने का सपना लेकर आए थे। लेकिन उन्हें असली पहचान 2007 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीतने के बाद मिली। इसके बाद उन्होंने ‘कॉमेडी सर्कस’ जीता। 2013 में उन्होंने अपना शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ शुरू किया, जो बहुत हिट हुआ। धीरे-धीरे कपिल भारत के सबसे लोकप्रिय और सफल कॉमेडियन बन गए। इसी के साथ वे कई फिल्में भी कर चुके हैं। इनमें 'किस-किसको प्यार करूं' और 'किस किसको प्यार करूं 2' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिलहाल वे नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथा सीजन होस्ट कर रहे हैं। अब नेटफ्लिक्स ने इसके पांचवे सीजन का भी ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed