The 50 Show: प्रिंस नरूला के धोखे ने काटा सिवेत तोमर का पत्ता! अनफॉलो कर लिखा- ‘धोखा कभी दुश्मनों…’
The 50 Show Controversy: टीवी का मशहूर शो ‘द 50’ इन दिनों काफी चर्चा में है। अब खबर है कि नीलम गिरी और अदनान शेख के बाद रोडीज और स्प्लिट्सविला फेम सिवेत तोमर भी शो से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।
विस्तार
रियालिटी शो ‘द 50’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में हर दिन गेम और भी दिलचस्प होता जा रहा है, लेकिन साथ ही लगातार कंटेस्टेंट्स भी बाहर हो रहे हैं। अब खबर सामने आ रही है कि सिवेत तोमर भी शो से बाहर हो गए हैं। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि प्रिंस नरूला के धोखा देने की वजह से सिवेत को बाहर जाना पड़ा।
क्या प्रिंस नरूला ने सिवेत को दिया धोखा?
रियलिटी शो से जुड़ी जानकारी देने वाली पत्रकार जीविका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने उनके किसी सोर्स के जरिए जानकारी दी कि आने वाले एपिसोड में सिवेत तोमर शो से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सिवेत के एविक्शन के पीछे की वजह प्रिंस नरूला का धोखा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्रिंस के फैसले की वजह से ही सिवेत को शो छोड़ना पड़ा।
दोस्तों के बीच आई दरार !
शो से बाहर आने के बाद सिवेत ने इंस्टाग्राम पर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को अनफॉलो कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की जिसमें लिखा, ‘सबसे दुखद बात धोखे की ये होती है कि ये कभी भी दुश्मनों से नहीं मिलता।’ इस पोस्ट के बाद लोगों को लगने लगा है कि सिवेत और प्रिंस की दोस्ती में दरार आ गई है। हालांकि अभी तक इस मामले पर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
क्या है ‘द 50’ शो?
यह एक अलग तरह का गेम शो होगा। इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हैं। शो में एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन जैसे कई लोग शामिल हैं। ‘द 50’ में युविका चौधरी, प्रिस नरुला, सपना चौधरी, दिव्या अग्रवाल, करण पटेल जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। यह शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है।