सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan To Ajay Devgn And Varun Dhawan Whole Bollywood Supports To Rajpal Yadav On Cheque Bounce Case

Rajpal Yadav Case: हफ्ते भर बाद राजपाल की मदद को आगे आए सलमान, अजय देवगन से लेकर वरुण धवन तक ने दिया समर्थन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 11 Feb 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: जेल में बंद राजपाल यादव को बॉलीवुड का पूरा समर्थन मिल रहा है। अब सलमान खान और अजय देवगन समेत कई ए-लिस्ट स्टार्स भी एक्टर की मदद को आगे आए हैं।

Salman Khan To Ajay Devgn And Varun Dhawan Whole Bollywood Supports To Rajpal Yadav On Cheque Bounce Case
राजपाल यादव की मदद में उतरा बॉलीवुड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चेक बाउंस मामले में जेल गए राजपाल यादव की मदद के लिए अब पूरा बॉलीवुड आगे आया है। एक दिन पहले सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर राजपाल यादव की मदद की बात कही थी। उन्होंने बाकी इंडस्ट्री से भी ऐसे मुश्किल वक्त में राजपाल की मदद को आगे आने की अपील की थी। इसके बाद से ही सेलेब्स लगातार एक्टर की मदद को आगे आ रहे हैं। अब राजपाल यादव के मैनेजर ने जानकारी दी है कि सोनू सूद के अलावा सलमान खान और अजय देवगन सरीखे स्टार भी अभिनेता की मदद के लिए आगे आए हैं।

Trending Videos

एक्टर के मैनेजर ने दी जानकारी
स्क्रीन के साथ बातचीत में राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि राजपाल यादव की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे अभिनेताओं ने अपना समर्थन दिया है। अभी मेरी डेविड धवन से बात हुई थी, उन्होंने भी मदद की बात कही है। इसके अलावा रतन नैन, वरुण धवन समेत कई लोग इस बार उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसके लिए राजपाल ने दिल से सभी की सराहना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहले कर चुके थे 10 लाख की मदद
इंडिया टुडे की खबर के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि वह पहले भी राजपाल यादव की मदद कर चुके हैं। नवाज के करीबी का कहना है, ‘यह पहली बार नहीं है जब नवाजुद्दीन ने राजपाल यादव की मदद की है। इससे पहले भी उन्होंने 10 लाख रुपये की फाइनेंशियल मदद की थी। नवाजुद्दीन ने हमेशा ऐसे कामों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद किया है। वह इसके बारे में पब्लिकली बात नहीं करते हैं, चुपचाप मदद करते हैं।' 

क्या जेल जाने से पहले किसी ने की मदद? 
बातचीत के दौरान जब गोल्डी से पूछा गया कि क्या राजपाल ने तिहाड़ में आत्मसमर्पण करने से पहले मदद मांगी थी? तो गोल्डी ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया है। इसकी सराहना की जानी चाहिए। सभी ने प्रतिबद्धताएं जताई हैं, लेकिन ऐसे सौदे रातोंरात नहीं होते।

Salman Khan To Ajay Devgn And Varun Dhawan Whole Bollywood Supports To Rajpal Yadav On Cheque Bounce Case
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

कल होनी है जमानत याचिका पर सुनवाई
इस दौरान एक्टर के मैनेजर गोल्डी ने राजपाल की जल्द रिहाई की उम्मीद भी जताई। उन्होंने कहा कि परिवार को मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। राजपाल भाई खुद बहुत मजबूत हैं और यह मजबूती परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। घर में कई समारोह होने वाले हैं, फरवरी के अंत में पारिवारिक कार्यक्रम भी निर्धारित हैं। हर कोई चाहता है कि राजपाल भाई तब तक रिहा हो जाएं। उम्मीद है कि वे कल तक रिहा हो जाएंगे। कल उनकी जमानत की सुनवाई होनी है और हमें उम्मीद है कि उन्हें जमानत मिल जाएगी और वे रिहा हो जाएंगे। जमानत याचिका पहले ही दाखिल हो चुकी है। कल सुनवाई के बाद हम और अधिक जानकारी साझा कर पाएंगे।

यह खबर भी पढ़ेंः सोनू सूद के बाद केआरके भी राजपाल के सपोर्ट में उतरे, 10 लाख की मदद का वादा; FWICE ने की एकजुट होने की अपील

Salman Khan To Ajay Devgn And Varun Dhawan Whole Bollywood Supports To Rajpal Yadav On Cheque Bounce Case
सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

मदद को अब तक आगे आए ये स्टार्स
सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन सरीखे स्टार्स के अलावा अब तक राजपाल यादव के समर्थन में कई सेलेब्स उतरे हैं। इनमें सोनू सूद, गुरु रंधावा, गुरमीत चौधरी और केआरके जैसी इंडस्ट्री की हस्तियां शामिल हैं। हालांकि अधिकांश ने मदद की गई राशि का खुलासा नहीं किया। राव इंद्रजीत ने 1.11 करोड़ रुपये का योगदान देने की बात कही और यहां तक कि राजपाल यादव के बैंक विवरण साझा करते हुए दूसरों से भी मदद करने का आग्रह किया। उनकी अपील के बाद राजनेता तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की, जबकि केआरके ने 10 लाख रुपये का योगदान देने की बात कही।

2010 का है चेक बाउंस मामला
राजपाल यादव साल 2010 के चेक बाउंस मामले में जेल में हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन करने के लिए एक कंपनी से करोड़ों रुपए लोन लिए थे। लेकिन कई मौकों के बावजूद वो जब लोन को नहीं चुका पाए, तब कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ में सरेंडर करने का आदेश दिया। इसके बाद 5 फरवरी को राजपाल ने तिहाड़ में सरेंडर किया है। मामला 9 करोड़ रुपए की राशि से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed