{"_id":"698c43b45a08d8e12606e20c","slug":"who-is-bhagirath-bhatt-may-be-enter-in-bigg-boss-20-as-a-contestant-2026-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं भागीरथ भट्ट? 'बिग बॉस 20' में हो सकते हैं शामिल; इन बेहतरीन फिल्मों में किया काम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कौन हैं भागीरथ भट्ट? 'बिग बॉस 20' में हो सकते हैं शामिल; इन बेहतरीन फिल्मों में किया काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Bhagirath Bhatt: 'बिग बॉस 20' के प्रतिभागियों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में दर्शक अटकलें लगा रहे हैं कि भागीरथ भट्ट इसमें शामिल हो सकते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
भागीरथ भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhagirath.bhatt
विज्ञापन
विस्तार
हाल ही में 'बिग बॉस 19' खत्म हुआ है। अब दर्शकों के बीच 'बिग बॉस 20' को लेकर उत्साह है। फैंस बेसब्री से इस चीज का इंतजार कर रहे हैं कि अगले सीजन में कौन नजर आ सकता है। न्यूज पेट्रोलिंग के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जो नाम चर्चा में हैं, उनमें मशहूर सितार बजाने वाले और कंपोजर भागीरथ भट्ट भी हैं। उनके म्यूजिक ने लाखों दिलों को जीता है।
इन फिल्मों से बनाई पहचान
भागीरथ ने फिल्म 'पद्मावत', 'भूल भुलैया 3', और 'बॉर्डर 2' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने काम के लिए पहचान बनाई है। भागीरथ भट्ट ने भारत और विदेश में परफॉर्म किया है।
उनके कलेक्शन में भक्ति और आध्यात्मिक संगीत भी शामिल हैं। रियलिटी शो में उनके हिस्सा लेने के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि उनके करीबी लोगों का कहना है कि भागीरथ भट्ट रियलिटी टेलीविजन से ज्यादा म्यूजिक बनाने पर ध्यान देते हैं।
Trending Videos

भागीरथ भट्ट कौन हैं?
भागीरथ कुमार पंकज भाई भट्ट का जन्म 31 मई 1991 को जामनगर, गुजरात में हुआ था। वह एक ऐसे परिवार में पले-बढ़े जो संगीत से जुड़ा था। उनके पिता, पंकज कुमार दिनेशचंद्र भट्ट ने उन्हें छह साल की उम्र में क्लासिकल संगीत से परिचय कराया। उन्होंने भारत के कुछ अच्छे अध्यापकों से ट्रेनिंग ली।

जब राजपाल यादव को पाकिस्तान से मिली थी जान से मारने की धमकी, साइबर सेल में शिकायत के बाद कही थी ये बात
भागीरथ भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhagirath.bhatt
कहां से की पढ़ाई?
भागीरथ भट्ट ने बाद में महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से इंस्ट्रुमेंटल सितार में परफॉर्मिंग आर्ट्स में स्नातक किया। इसके बाद परफॉर्मिंग आर्ट्स में परास्नातक किया।
हाल ही में, उन्हें स्विट्जरलैंड के डंस्टर बिजनेस स्कूल ने ग्लोबल स्टेज पर भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए ऑनरेरी डॉक्टरेट से सम्मानित किया।
सलमान होंगे होस्ट
'बिग बॉस 20' सितंबर 2026 में एयर होने वाला है। इसमें सलमान खान होस्ट होंगे। होस्ट के तौर पर शो में उनका 17वां साल होगा। शो के प्रतिभागियों की आधिकारिक लिस्ट अभी सामने नहीं आई है। हालांकि खबरें हैं कि भागीरथ भट्ट इसमें शामिल हो सकते हैं।