सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty residence firing: Mumbai police invoke MCOCA against accused involved in firing

Rohit Shetty Firing Case: मुंबई पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ MCOCA लगाया; आज सेशंस कोर्ट में होगी पेशी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Feb 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Rohit Shetty Firing Case: मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस ने जांच को और सख्त करते हुए महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) की धाराएं लगाई हैं। पुलिस को इस हमले के पीछे संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क की आशंका है।

Rohit Shetty residence firing: Mumbai police invoke MCOCA against accused involved in firing
रोहित शेट्टी गोलीबारी मामला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित आवास के बाहर बीते दिनों हुई गोलीबारी की घटना ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने और सख्ती दिखाते हुए फायरिंग में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) लगाया है। इसकी जानकारी आज बुधवार को अधिकारियों ने दी।

Trending Videos

Rohit Shetty residence firing: Mumbai police invoke MCOCA against accused involved in firing
रोहित शेट्टी गोलीबारी मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस - फोटो : पीटीआई

अज्ञात हमलावरों ने की थी फायरिंग
बता दें कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर 31 जनवरी की देर रात गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के बाहर पांच राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन वारदात के तुरंत बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी। अब तक इस मामले में क्राइम ब्रांच पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेशंस कोर्ट में होगी आरोपियों की पेशी
गोलीबारी मामले में गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को आज MCOCA कोर्ट (सेशंस कोर्ट) में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस आगे की हिरासत की मांग कर सकती है। एक अधिकारी ने कहा कि इन आरोपियों की कस्टडी बुधवार को खत्म हो रही है, इसलिए उन्हें शाम को स्पेशल MCOCA कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में संगठित गिरोह की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, 'मुंबई क्राइम ब्रांच ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और संगठित अपराध से जुड़े संभावित लिंक की पड़ताल की'।

जिम के शीशे पर लगी थी एक गोली
बता दें कि पांच राउंड फायरिंग में एक गोली बिल्डिंग के अंदर एक जिम के शीशे पर लगी थी। पुलिस ने अब तक आदित्य गायकी (19), सिद्धार्थ येनपुरे (20), समर्थ पोमाजी (18), स्वप्निल सकट (23) और आसाराम फासले को गिरफ्तार किया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर शुभम लोनकर इस केस में वॉन्टेड आरोपियों में से एक है। उसने कथित तौर पर शेट्टी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। लोनकर NCP लीडर बाबा सिद्दीकी मर्डर केस और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा में स्थित घर के बाहर फायरिंग मामले में भी वॉन्टेड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed