सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   o romeo star cast at The Great Indian Kapil Show Shahid Kapoor shuts he asks msg from girl on Valentine’s Day

कपिल शर्मा के शो पर पहुंची 'ओ रोमियो' की स्टार कास्ट, वैलेंटाइन डे को लेकर शाहिद से पूछा सवाल; हैरान रह गए सभी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 11 Feb 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने आगामी एपिसोड की एक झलक पोस्ट की है, जिसमें फिल्म 'ओ रोमियो' की स्टार कास्ट नजर आई। इस मौके पर कपिल ने शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के साथ जमकर मस्ती की।

o romeo star cast at The Great Indian Kapil Show Shahid Kapoor shuts he asks msg from girl on Valentine’s Day
कपिल शर्मा के शो पर फिल्म 'ओ रोमियो' की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अपनी नई फिल्म 'ओ रोमियो' के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंची। इस दौरान कपिल ने 'ओ रोमियो' की स्टार कास्ट के साथ जमकर मस्ती की। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है और यह 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Trending Videos

कपिल के शो पर किया 'ओ रोमियो' का प्रमोशन
फिल्म के प्रमोशन के लिए शाहिद, तृप्ति और निर्देशक विशाल भारद्वाज कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' में गए। नेटफ्लिक्स ने इस एपिसोड का एक छोटा ट्रेलर जारी किया है, जिसमें सभी लोग बहुत मस्ती करते दिख रहे हैं। यह एपिसोड वैलेंटाइन डे पर दिखाया जाएगा। 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल की मस्ती
जब शो में कपिल ने शाहिद से मजाक में पूछा, 'शादीशुदा होने के बाद भी आपको मैसेज आते हैं क्या?' शाहिद ने हंसते हुए कहा, 'हम बैक स्टेज बच्चों की उम्र की बात कर रहे थे।' कपिल ने कहा, 'बच्चों को क्या पता चलेगा, वे तो छोटे हैं।', शाहिद ने जवाब दिया, 'लेकिन बच्चों की मम्मी को सब पता चल जाता है।'

तृप्ति का करारा जवाब
कपिल शर्मा ने तृप्ति से पूछा, 'कॉलेज के समय में तुमने कोई लव लेटर लिखा था?' तृप्ति ने तुरंत जवाब दिया, 'नहीं, मैंने कभी नहीं लिखा, लेकिन बहुत सारे पढ़े जरूर हैं।' यह सुनकर स्टूडियो में सब जोर से हंसने लगे। इस शो पर अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल भी नजर आए।। उन्होंने बताया कि विशाल ने उन्हें फिल्म में कैसे शामिल किया।

कब रिलीज होगी 'ओ रोमियो'
'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और दिशा पाटनी जैसे कलाकार हैं। फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।


यह भी पढ़ें: 'ओ रोमियो' की ओटीटी रिलीज डेट तय? शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत क्राइम-थ्रिलर फिल्म कब और कहां देखे सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed