फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mika Singh Lends Support To Rajpal Yadav As Actor Surrenders In Tihar Jail Contributing Rs 11 lakh

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के सपोर्ट में आए मीका सिंह, जानें कितने रुपयों की दी सहायता; बोले- 'हम लोग...'

Wed, 11 Feb 2026 07:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 11 Feb 2026 07:52 PM IST
सार

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: चेक बाउंस मामले में आत्मसमर्पण के बाद अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन में कई बॉलीवुड सेलेब्स सामने आए हैं। वहीं आज सिंगर मीका सिंह ने भी राजपाल के सामने मदद का हाथ बढ़ाया है।

विज्ञापन
Mika Singh Lends Support To Rajpal Yadav As Actor Surrenders In Tihar Jail Contributing Rs 11 lakh
राजपाल यादव और मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजपाल यादव इन दिनों बहुत मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। उन्हें 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस के एक पुराने मामले में 6 महीने की जेल की सजा हुई है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी राहत वाली याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद 5 फरवरी 2026 को उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल में खुद को सरेंडर कर दिया। कई सेलेब्स के बाद अब उनके सपोर्ट में मीका सिंह ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है।

विज्ञापन

मीका सिंह ने की कितने की मदद
सिंगर मीका सिंह ने 11 लाख रुपये की मदद देने का एलान किया है। उन्होंने कहा, 'राजपाल जी, मैं आपके साथ खड़ा हूं। आपने सबको हंसाया है, अब हमारी बारी है। मैं इंडस्ट्री से अपील करता हूं कि सब मिलकर मदद करें। हम एक परिवार हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री ने मदद की पेशकश की
अब बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार और दोस्त राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए हैं। राजपाल के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद, वरुण धवन, डेविड धवन, रतन जैन जैसे कई लोग मदद कर रहे हैं। इंडस्ट्री उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। कर्ज नहीं चुक पाने पर ब्याज और जुर्माने के साथ रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई। कर्ज चुकाने के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए, जिससे यह कानूनी केस बन गया। राजपाल यादव ने सरेंडर से पहले भावुक होकर कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और इंडस्ट्री में हर कोई अकेला होता है।

यह भी पढ़ें: सुरभि ज्योति और सुमित सूरी के घर आई खुशखबरी, जल्द आएगा नन्हा मेहमान; शादी के डेढ़ साल बाद बनेंगी मां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed