'ओ रोमियो' की ओटीटी रिलीज डेट तय? शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत क्राइम-थ्रिलर फिल्म कब और कहां देखे सकेंगे
O Romeo OTT Release Date: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' ओटीटी पर कब और कहां देखे सकेंगे?
विस्तार
विशाल भारद्वाज की नई फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह शाहिद और विशाल की चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों साथ में फिल्म 'कमीने', 'हैदर' और 'रंगून' कर चुके हैं। जानिए 'ओ रोमियो' ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी।
ओटीटी पर कब आएगी 'ओ रोमियो' ?
फिल्म 'ओ रोमियो' थिएटर में रिलीज होने के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। आमतौर पर थिएटर में 45-60 दिनों तक चलने के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है। इसलिए, यह फिल्म मार्च के आखिर या अप्रैल 2026 तक ओटीटी पर देखी जा सकती है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'ओ रोमियो' 27 मार्च तक भी ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिल्म 'ओ रोमियो' एक गैंगस्टर की कहानी है, जिसमें खूब एक्शन, हिंसा और रोमांस का मिश्रण है। शाहिद कपूर एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर और गैंग लीडर का किरदार निभा रहे हैं, जो टैटू से भरे हुए हैं। कहानी उनकी और अफशा (तृप्ति डिमरी) के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। अफशा मदद मांगने आती है और फिर एक गहरी, जुनूनी और दुख भरी प्रेम कहानी शुरू होती है। साथ ही, फिल्म में दुश्मन गिरोहों के बीच फंसाव और नैतिक उलझन भी दिखाई गई है।
विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' में हुसैन उस्तारा की कहानी से प्रेरित है। इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार हैं।
यह भी पढ़े: अभिनेत्री के अलावा डॉक्टर बनीं श्रीलीला, जानिए कितने साल बाद मिली मेडिकल डिग्री