{"_id":"68f77e773768639a0e06a9ff","slug":"kareena-kapoor-saif-ali-khan-celebrate-diwali-in-kids-club-with-taimur-and-jeh-2025-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करीना-सैफ ने खास तरह से मनाई दिवाली, तस्वीरें शेयर कर लिखा- अपने अंदर के बच्चे को कभी मत खोना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
करीना-सैफ ने खास तरह से मनाई दिवाली, तस्वीरें शेयर कर लिखा- अपने अंदर के बच्चे को कभी मत खोना
Tue, 21 Oct 2025 06:07 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 21 Oct 2025 06:07 PM IST
सार
Kareena Celebrate Diwali In Kids Club: करीना कपूर ने दिवाली को खास तरह से मनाया है। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसे फैंस लाइक कर रहे हैं।
विज्ञापन
करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम लोगों की तरह कई बॉलीवुड सेलेब्स ने खूब धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया है। किसी ने बेहतरीन आउटफिट में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो किसी ने लोगों को शुभकामनाएं दीं। ऐसे में करीना कपूर ने अपने बच्चों के साथ खास तरह से दिवाली मनाई है। करीना अपने बच्चों और सैफ अली खान के साथ एक किड्स क्लब में पहुंचीं और सादगी से उत्सव मनाया।
विज्ञापन
करीना की पोस्ट में क्या है?
करीना कपूर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को चौंका दिया। एक तस्वीर में करीना कपूर बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में सैफ रैक से कुछ उठा रहे हैं। एक और तस्वीर में दोनों के बच्चे खेल खेलते हुए काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए करीना ने लिखा 'इस दिवाली पर किड्स क्लब में थी। क्योंकि अपने अंदर के बच्चे को कभी मत खोना, मेरे दोस्तों। सभी को प्यार।'

तैमूर, जेह
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
यूजर्स को पसंद आई करीना की पोस्ट
करीना की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, 'बहुत खूबसूरत लग रही हो।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'बेबो, आप बहुत खूबसूरत दिख रही हो।' एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'बहुत क्लासी और खूबसूरत।' चौथे ने कमेंट में लिखा था, 'वाह, दोनों बहुत खूबसूरत लग रहे हैं।' एक फैन ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जेह बाबा पिज्जा बना रहे हैं, हा हा। उन्हें पता है कि मां को पिज्जा बहुत पसंद है।'
यह खबर भी पढ़ें: 'दबंग' डायरेक्टर ने फिर साधा सलमान खान पर निशाना, लगाया किडनैपिंग का आरोप; पहले भाईजान दे चुके ये नसीहत

सैफ और करीना का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, करीना ने मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित एक क्राइम-ड्रामा 'दायरा' पर काम शुरु कर दिया है। इसमें उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन हैं।
वहीं सैफ अली खान प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हैवान' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार होंगे। यह फिल्म मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक बताई जा रही है।