करिश्मा ने बच्चों संग मनाया दिवंगत संजय कपूर का जन्मदिन, शेयर की केक की तस्वीर; करीना ने लिखा भावुक संदेश
Sunjay Kapur Birth Anniversary: अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर का जन्मदिन मनाया। साथ ही करीना कपूर ने उनके लिए एक भावुक नोट लिखा।

विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति-बिजनेसमैन संजय कपूर का इसी साल जून में निधन हो गया था। 15 अक्तूबर को दिवंगत बिजनेसमैन के जन्मदिन को उनके बच्चों समायरा और कियान ने धूमधाम से मनाया, जिसकी तस्वीर अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की। इसके अलावा इस तस्वीर को करीना कपूर ने शेयर करते हुए भावुक नोट लिखा है। जानिए पूरी खबर।

करिश्मा कपूर ने साझा की केक की तस्वीर
अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान ने 15 अक्तूबर को अपने दिवंगत पिता संजय कपूर के जन्मदिन पर उन्हें याद किया। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक केक की तस्वीर पोस्ट की जिस पर लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे डैड।’

करीना कपूर ने लिखा भावुक नोट
करिश्मा की बहन करीना कपूर खान ने अपनी भतीजी और भतीजे के लिए एक भावुक नोट लिखा है। उन्होंने करीना के पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, ‘मेरे सैम और कीउ, पापा हमेशा तुम्हारी रक्षा करेंगे।’ इसके साथ ही कैप्शन में एक दिल वाला इमोजी भी लगाया।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं – समायरा और कियान। 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी, जो 2016 में मंजूर हुआ। करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों से कुछ दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन उनका स्क्रीन प्रेजेंस आज भी फैन्स को आकर्षित करता है।
यह खबर भी पढ़ें: 'बिल्कुल जादुई है', टोरंटो में फराह खान ने किए हैरतअंगेज कारनामे; नियाग्रा फॉल्स के खूबसूरत नजारे से हुआ प्यार
संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रहा है विवाद
आपको बता दें कि संजय कपूर की कथित तौर पर 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर विवाद है। इसमें करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान के वकील भी इस मामले में अपना पक्ष रख रहे हैं।