सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Kasauti Golden Jubilee 50 years completed released on 09 Aug Amitabh Bachchan Hema Malini Pran in lead roles

Kasauti Golden Jubilee: आज फिल्म 'कसौटी' को रिलीज हुए पूरे पचास साल, फिल्म तो नहीं प्राण का गाना हुआ था हिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 09 Aug 2024 07:48 AM IST
विज्ञापन
सार

फिल्म 'कसौटी' की आज गोल्डन जुबली है यानी की फिल्म को रिलीज हुए आज पूरे पचास साल हो गए हैं। यह फिल्म 9 अगस्त 1974 को आज ही के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की जोड़ी देखने को मिली थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन फिल्म का एक गाना लोगों को बेहद पसंद आया था।

Kasauti Golden Jubilee 50 years completed released on 09 Aug Amitabh Bachchan Hema Malini Pran in lead roles
फिल्म 'कसौटी' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आज अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी अभिनित फिल्म 'कसौटी' की रिलीज को पूरे 50 साल हो गए हैं। 1974 में रिलीज हुई इस बॉलीवुड ड्रामा फिल्म में गरीबी और प्यार की कहानी को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया था। इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण अरविंद सेन ने किया है। इसमें अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के अलावा प्राण ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आई थी, क्योंकि यह फिल्म बॉक्स ऑफस पर फ्लॉप हो गई थी, लेकिन फिल्म का एक गाना था, जो आज भी लोग अक्सर गुनगुनाते हैं।
Trending Videos


फिल्म में अमिताभ के किरदार का नाम भी था अमिताभ
बहुत कम बार होता है कि जब किसी अभिनेता का असली नाम फिल्म में उनके किरदार के लिए रखा जाता है। अमिताभ बच्चन के साथ ऐसा हो चुका है और इसका सिलसिला साल 1973 में आई फिल्म 'कसौटी' से शुरू हुआ था, जिसमें उनके किरकार का नाम अमिताभ शर्मा दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का संगीत
फिल्म का संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने दिया था और गाने के बोल इंदीव, वर्मा मलिक और आनंद बख्शी ने लिखे थे। इसके गाने काफी प्रसिद्ध हुए थे। इस फिल्म के कई गानों को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था। जिसमें 'हम बोलेगा तो बोलोगे', 'रंगमंच ये दुनिया सारी', 'हो जाता है प्यार, प्यार किया नहीं जायेग', 'बेबी हो गई है जवान, नाचेगी झूमेगी' और 'ये टाइम टाइम की बात' जैसे मधुर गाने शामिल हैं। लेकिन इस फिल्म का एक गाना 'हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है' यह काफी प्रसिद्ध हुआ था और दर्शक इसे आज भी गुनगुनाना पसंद करते हैं, साथ ही इसे डायलॉग की तरह भी इस्तेमाल करते हैं। इस गाने को प्राण, हेमा और अमिताभ पर फिल्माया गया था। इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी मधुर आवाज से सजाया था और इसके बोल मलिक वर्मा ने लिखे थे। 

फिल्म की कहानी
बॉम्बे की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली सपना (हेमा मालिनी) अपने पिता (सत्येन कप्पू) के नशे की आदत से परेशान रहती है। हीरा (रमेश देव), एक प्लेबॉय तस्कर, सपना पर नजर रखता है और उसे पाना चाहता है। अमिताभ (अमिताभ बच्चन), एक शिक्षित टैक्सी ड्राइवर है, जो सपना को हीरा के चंगुल से बचाता है लेकिन जल्द ही उस पर डकैती की कोशिश करने का आरोप लगाया जाता है और उसे जेल भेज दिया जाता है। फिर आगे की कहानी काफी दिलचस्प है। इस फिल्म में अमिताभ के दोस्त का किरदार प्राण (प्यारेलाल) ने निभाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed