फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   katy perry justin trudeau instagram official japan trip relationship

कनाडा के पूर्व पीएम को डेट कर रहीं कैटी पेरी, जस्टिन ट्रूडो के साथ साझा की तस्वीरें; रिश्ते पर लगी मुहर

Sat, 06 Dec 2025 11:35 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 06 Dec 2025 11:35 PM IST
सार

Katy Perry goes Instagram official with Justin Trudeau: हॉलीवुड सेंसेशन कैटी पेरी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें उनके साथ कनाडा के पूर्व पीएम नजर आ रहे हैं। उनके इस पोस्ट ने दोनों के रिश्ते पर एक तरह से मुहर ही लगा दी है।

विज्ञापन
katy perry justin trudeau instagram official japan trip relationship
Katy Perry-Justin - फोटो : एक्स

विस्तार

पॉप स्टार कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आखिरकार अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से दुनिया के सामने ला दिया है। लंबे समय से चल रही अफवाहों के बीच दोनों ने जापान टूर की निजी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर एक तरह से अपने प्यार पर मुहर लगा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों ने यह साफ कर दिया है कि यह रिश्ता अब केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि सच है।
विज्ञापन


कैटी पैरी ने साझा कीं तस्वीरें
कैटी पेरी इन दिनों अपने ‘लाइफटाइम्स टूर’ पर हैं और इसी दौरान उन्होंने जापान के इस टूर को साझा किया। पोस्ट में दोनों को एक साथ सेल्फी लेते हुए, कला प्रदर्शनियों का आनंद लेते हुए और साथ में समय बिताते हुए देखा जा सकता है। पेरी ने कैप्शन में केवल इतना लिखा- 'टोक्यो टाइम्स ऑन टूर एंड मोर' लेकिन इन कुछ शब्दों ने उनके रिश्ते की तस्वीर को पूरी तरह साफ कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KATY PERRY (@katyperry)




किशिदा के पोस्ट ने सब किया साफ
इस टूर के दौरान कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो ने पूर्व जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और उनकी पत्नी युको से भी मुलाकात की। किशिदा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर साझा कर लिखा कि ट्रूडो अपनी ‘पार्टनर’ के साथ उनसे मिलने आए थे। इसके बाद ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बन गया, क्योंकि इससे पहले तक दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया था।
 

यह खबर भी पढ़ें: सामंथा से शादी करने पर राज निदिमोरु को मिली बधाई, फिल्ममेकर ने कुछ यूं दिया रिएक्शन

किशिदा ने इस मुलाकात के दौरान ट्रूडो के प्रधानमंत्री कार्यकाल को भी याद किया और बताया कि दोनों ने मिलकर जापान-कनाडा संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं जस्टिन ट्रूडो ने भी किशिदा को धन्यवाद देते हुए लिखा कि वो और कैटी उनसे मिलकर बहुत खुश हुए।

कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो की प्रेम कहानी
कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो की प्रेम कहानी की शुरुआत इसी साल गर्मियों में बताई जाती है, जब दोनों को पहली बार मॉन्ट्रियल में एक साथ देखा गया था। दोनों अपने-अपने पिछले रिश्तों से अलग हो चुके थे। पेरी का ऑरलैंडो ब्लूम से अलगाव जून में हुआ था, वहीं ट्रूडो अपनी पत्नी सोफी ग्रेगॉयर से 18 साल के विवाह के बाद 2023 में अलग हो चुके थे। दोनों के व्यक्तिगत जीवन में आए इन बदलावों के बीच यह नया रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ा और अब खुलकर सामने आ चुका है।

'पीपल मैगजीन' के करीबी सूत्र बताते हैं कि ट्रूडो ने पेरी के प्रति विशेष रुचि दिखाई थी और उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनसे मिलने के लिए कैलिफोर्निया तक की यात्रा की थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच सहज और सहजता से भरी बातचीत ने ही इस रिश्ते को मजबूत किया है। अक्टूबर में पेरिस में आयोजित एक कैबरे शो के बाहर दोनों की साथ में पहली सार्वजनिक झलक देखकर ही फैंस ने अंदाजा लगा लिया था कि कुछ नया पक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed