{"_id":"6996d62f535d1cd5b5039b47","slug":"kerala-chief-minister-pinarayi-vijayan-ask-people-to-reject-the-the-kerala-story-2-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'द केरल स्टोरी 2' पर जारी है विवाद, सीएम पिनाराई विजयन ने ट्वीट कर लोगों से की ये अपील","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'द केरल स्टोरी 2' पर जारी है विवाद, सीएम पिनाराई विजयन ने ट्वीट कर लोगों से की ये अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार
The Kerala Story 2: ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही 'द केरल स्टोरी 2' पर विवाद जारी है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने भी प्रतिक्रिया दी है।
सीएम पिनाराई विजयन, द केरल स्टोरी 2
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
रिलीज से पहले ही फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' पर विवाद होने लगा है। फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर भी काफी विवाद हुआ था। ऐसे में जब इसके सीक्वल की घोषणा हुई, तो लोगों ने इस पर ऐतजार जताया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। प्रतिक्रिया देने वालों में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी शामिल हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
Trending Videos
सीएम पिनाराई विजयन के ट्वीट में क्या है?
आज केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक्स पर लोगों से इस फिल्म को रिजेक्टर करने की अपील करते हुए लिखा 'नफरत फैलाने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल की रिलीज की खबरों को गंभीरता से लेना चाहिए। पहले पार्ट के साम्प्रदायिक एजेंडा और खुलेआम झूठ को पहले ही देख चुका केरल एक बार फिर हमारे सेक्युलर ताने-बाने को बदनाम करने की इस कोशिश को रिजेक्ट करेगा। यह चौंकाने वाला है कि कैसे सांप्रदायिक झगड़े को भड़काने के मकसद से बनाई गई मनगढ़ंत कहानियों को खुली छूट मिल जाती है। जबकि कला के क्रिटिकल एक्सप्रेशन पर रोक लगा दी जाती है। हमें अपनी सद्भाव की जमीन को आतंक का अड्डा दिखाने की इन कोशिशों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। सच की हमेशा जीत होगी।'

दो धड़ों में बंटे यूजर्स
इस बीच, सोशल मीडिया पर फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर रिएक्शन बंटे हुए हैं। कुछ लोग कहानी को ‘सच’ बताकर उसका बचाव कर रहे हैं, तो कुछ लोग 'द केरल स्टोरी 2' का विरोध कर रहे हैं। कई लोग मेकर्स पर फैक्ट्स को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगा रहे हैं।

Toxic Teaser: इस दिन रिलीज होगा यश स्टारर 'टॉक्सिक' का टीजर, नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने दी जानकारी
'द केरल स्टोरी' पर हो चुका विवाद
इससे पहले साल 2023 में आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर घमासान मचा था। अदा शर्मा की अदाकारी वाली इस फिल्म में कुछ महिलाओं की कहानी दिखाई गई थी। इन्हें जबरन दूसरा धर्म अपने और इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। इस फिल्म को बैन करवाने के लिए अदालत में कई याचिकाएं डाली गई थीं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। इसका निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है।