{"_id":"6996de35a8a9767626098896","slug":"amruta-fadnavis-reveals-if-acting-is-on-her-cards-calls-music-her-passion-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्टिंग में डेब्यू के सवाल पर क्या बोलीं अमृता फडणवीस? पैशन के बारे में भी की खुलकर बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
एक्टिंग में डेब्यू के सवाल पर क्या बोलीं अमृता फडणवीस? पैशन के बारे में भी की खुलकर बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 19 Feb 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Amruta Fadnavis: सिंगर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता सिंह ने अपने पैशन को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि वह एक्टिंग में आने को लेकर क्या सोचती हैं।
अमृता फडणवीस
- फोटो : इंस्टाग्राम@amruta.fadnavis
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस अपने नए भक्ति गीत 'शंभू रे' को लेकर चर्चाओं में हैं। सिंगर के इस गीत को दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने संगीत सफर के बारे में बताया है। साथ ही अभिनय क्षेत्र में कदम रखने के सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
एक्टिंग में आने के सवाल पर क्या बोलीं अमृता?
अमृता फडणवीस पूछा गया कि मनोरंजन जगत से काफी नजदीक से जुड़ी हैं, ऐसे में क्या उन्होंने कभी एक्टिंग करने के बारे में सोचा है? इस पर उन्होंने बताया, 'मुझे कई बार फिल्मों के ऑफर आते रहे हैं। लेकिन, हर बार मैंने इन ऑफर्स को विनम्रता के साथ मना किया है। मेरा मानना है कि हर इंसान का जीवन में एक रास्ता तय होता है और अभिनय मेरा रास्ता नहीं है। संगीत मेरा पहला और आखिरी प्यार है। यह वह कला है जो मुझे स्वाभाविक रूप से आती है और इसमें मैं खुद को पूरी तरह व्यक्त कर पाती हूं। मैं वही काम करना चाहती हूं, जिससे मैं पूरी ईमानदारी से जुड़ी रहूं और वह काम मेरे लिए संगीत ही है।'

अमृता फडणवीस, देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : इंस्टाग्राम@amruta.fadnavis
सिंगर ने पैशन पर रखी राय
अपने पैशन के बारे में बात करते हुए अमृता ने कहा, 'संगीत मेरे लिए सांस लेने जैसा है। जिस तरह इंसान बिना सांस के नहीं रह सकता, उसी तरह मैं संगीत के बिना खुद को अधूरा महसूस करती हूं। चाहे देर रात हो या सुबह का सुकून भरा वक्त, जब भी समय मिलता है, मैं शास्त्रीय संगीत का अभ्यास करती हूं। सुरों की साधना और रियाज मेरी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है।'

'द केरल स्टोरी 2' पर जारी है विवाद, सीएम पिनाराई विजयन ने ट्वीट कर लोगों से की ये अपील
कब रिलीज हुआ भक्ति गीत?
आपको बता दें कि अमृता फडणवीस का भक्ति गीत 'शंभू रे' 14 फरवरी को रिलीज हुआ। बेहद कम समय में दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुका है। इस गाने को अब तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अमृता फडणवीस की आवाज में 'शंभू रे' का संगीत मोटी शर्मा ने तैयार किया है। गीत के बोल सृजन विनय वैष्णव ने लिखे हैं। गाने का निर्देशन राजीव वालिया ने किया है।
इनपुट आईएनएस से।