फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt Gifted Katrina Kaif Son Vihaan gift Hamper see Full Of Cuddlies photo

आलिया भट्ट ने दिया कटरीना कैफ के बेटे विहान को प्यारा तोहफा, शेयर की खिलौनों से भरे गिफ्ट हैम्पर की तस्वीर

Thu, 19 Feb 2026 04:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 19 Feb 2026 04:35 PM IST
सार

Alia Bhatt Katrina Kaif: आलिया भट्ट ने कटरीना कैफ के बेटे विहान को एक प्यारा सा तोहफा भेजा है। जिसके लिए कटरीना ने आलिया का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
Alia Bhatt Gifted Katrina Kaif Son Vihaan gift Hamper see Full Of Cuddlies photo
आलिया भट्ट और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल के तीन महीने के बेटे विहान को एक प्यारा सा तोहफा भेजा है। इस गिफ्ट हैम्पर की एक तस्वीर कटरीना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की। इसके साथ ही कटरीना ने आलिया का शुक्रिया भी अदा किया है।

विज्ञापन

आलिया ने भेजा विहान के लिए तोहफा
आलिया भट्ट ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे विहान के लिए बहुत प्यारा तोहफा भेजा है। इस तोहफे की खास तस्वीर कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। कटरीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तोहफे की फोटो शेयर की है। इस गिफ्ट हैप्पर में नीले रंग का एक नरम खरगोश का खिलौना और बच्चे के लिए गर्म कंबल जैसी चीजे नजर आ रही हैं। इसके साथ कटरीना ने लिखा, 'इस प्यारे cuddly खिलौनों के लिए धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन

विहान कौशल का जन्म
फैंस के बीच बहुत पॉपुलर कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बच्चे विहान का स्वागत किया था। दोनों की शादी 2021 में हुई थी।
विज्ञापन

इस फिल्म में विक्की के साथ नजर आएंगी आलिया
विक्की कौशल इन दिनों फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में विक्की के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'लव एंड वॉर' 2027 में रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड करियर को लेकर किए खुलासे, साथ ही बताई 'द ब्लफ' से जुड़ी बातें; बोलीं- 'कामयाबी...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed