सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Thanked People After His Release From Jail Some Supported Him While Others Trolled Him

जेल से रिहा होने पर राजपाल यादव ने किया लोगों का धन्यवाद, कुछ ने किया सपोर्ट; तो कुछ लोगों ने किया जमकर ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 19 Feb 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में जमानत पर जेल से रिहा हुए फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उनके इस पोस्ट पर लोगों की मिला-जुला रिएक्शन सामने आ रहा है। 

Rajpal Yadav Thanked People After His Release From Jail Some Supported Him While Others Trolled Him
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता राजपाल यादव कल मंगलवार को तिहाड़ से रिहा हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इंडस्ट्री और फैंस का सपोर्ट करने के लिए आभार जताया है। लेकिन उनकी इस पोस्ट पर लोगों के अच्छे-बुरे, दोनों तरह के रिएक्शन सामने आए हैं। 

Trending Videos

राजपाल ने लोगों का किया धन्यवाद
अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। बीते दिनों चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में उन्होंने तिहाड़ में आत्मसमर्पण किया था। दो दिन पहले उन्हें हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई और वे बाहर आ गए। दो दिन बाद अब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)


 

कुछ लोगों ने किया सपोर्ट
उनके इस पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स आना शुरु हो गए हैं। कुछ लोग उनके सपोर्ट में लिखकर बधाई दे रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उनका सपोर्ट करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया- ‘जेल का ताला टूट गया, यादव जी छूट गया। वहीं एक ने लिखा- ‘सर आप खुश रहो, हम सब आपके साथ हैं।’ एक यूजर ने लिखा- ‘वेल्कम बैक कॉमेडी किंग।’

कुछ लोगों ने किया ट्रोल
वहीं कुछ लोगों ने लोन के मुद्दे को उठाकर उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘सलमान खान के पैसे लौटा देना सर प्लीज।’ एक ने लिखा- उधार मत लेना अब हम लोगों को बता देना।’ एक यूजर ने कमेंट किया- ‘कोई नहीं भाई, लेकिन जिससे पैसे लिए थे उसके वापस कर देना।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘बिजनेसमैन के पैसे लौटा दिए क्या।’

क्यों जेल गए थे राजपाल ?
दरअसल साल 2012 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन किया था। फिल्म की प्रोड्यूसर उनकी पत्नी थीं। इसी फिल्म के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। जो बढ़कर 9 करोड़ रुपए हो गया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चली। ऐसे में राजपाल यादव को फिल्म में भारी नुकसान हुआ और वो कर्ज नहीं चुका पाए। अदालत की ओर से उन्हें कई अवसर दिए गए, लेकिन भुगतान न होने पर सख्त रुख अपनाया गया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया। अदालती आदेश के पालन में राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। जेल जाने से पहले उन्होंने भावुक अपील की थी, जिसके बाद उन्हें मदद के लिए बॉलीवुड समेत तमाम लोग आए थे। 12 दिन जेल में रहने के बाद मंगलवार को जमानत पर बाहर आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed