सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav Dance At Niece Pre Wedding Celebration After Jail Release Video Viral

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने लगाए ठुमके, जानें कहां दिखा मस्तमौला अंदाज? देखें वायरल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 19 Feb 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajpal Yadav Viral Dance Video: पिछले दिनों राजपाल यादव खूब चर्चा में रहे। एक चेक बाउंस केस में कई दिनों तक जेल में रहे। जेल से रिहा होने के बाद साथ देने वालों का शुक्रिया कहा। इसी बीच उन्हें एक शादी में जमकर नाचते देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है?

Rajpal Yadav Dance At Niece Pre Wedding Celebration After Jail Release Video Viral
राजपाल यादव शादी में नाचते हुए नजर आए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजपाल यादव लगभग 11 दिन तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहे। 9 करोड़ का लोन ना चुका पाने और चेक बाउंस चेक में उन्हें सजा हुई थी। जेल जाने के बाद राजपाल यादव को बॉलीवुड से खूब सपोर्ट मिला। कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए। वह जेल से जमानत पर रिहा भी हो गए। अब वह एक शादी में बेफिक्र होकर नाचते नजर आए। जानें किसकी है ये शादी? और राजपाल यादव ने किस गाने पर ठुमके लगाए हैं? 

Trending Videos

भतीजी की शादी में शामिल हुए राजपाल यादव
राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी भतीजी की शादी का हवाला देने के बाद चेक-बाउंस केस में अंतरिम जमानत मिली थी। भतीजी की शादी के फंक्शन से ही राजपाल यादव का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी से झूम रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किस गाने पर लगाए ठुमके?
राजपाल यादव ने सलमान खान की फिल्म 'हेलो ब्रदर' के गाने ‘सरकी जो सिर से धीरे-धीरे…’ पर भतीजी की शादी पर डांस किया। वह ट्रेडिशनल अटायर में शादी के फंक्शन में शामिल हुए। राजपाल यादव ने धोती-कुर्ता पहना था। वह वायरल वीडियो में अपने परिवार की महिलाओं के साथ डांस फ्लोर पर नाच रहे हैं। अपने परिवार के साथ जेल से बाहर आने के बाद खुशी भरे पल गुजार रहे हैं।
 

Rajpal Yadav Dance At Niece Pre Wedding Celebration After Jail Release Video Viral
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial
ये खबर भी पढ़ें: ‘जेल को अपग्रेड करने की जरूरत है’, चेक बाउंस केस में रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने की अपील

करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं राजपाल यादव?
राजपाल यादव जब जेल में थे तो सोनू सूद ने उनको एक फिल्म ऑफर की थी। इसकी फीस पहले ही देने की बात भी कही थी। इसके अलावा राजपाल यादव के पास इस साल दो फिल्में और हैं, इसमें ‘भूत बांग्ला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ शामिल है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed