सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kriti Sanon Kajol Shaheer Sheikh starrer Do Patti Writer Kanika Dhillon talk about casting process of film.

Do Patti: शहीर शेख के किरदार के लिए थे 10 उम्मीदवार, कृति ने सबके साथ दिया ऑडिशन, फिर ऐसे हुआ अभिनता का चयन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 14 Oct 2024 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार

कृति सेनन और काजोल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दो पत्ती' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। लॉन्च के दौरान लेखिका कनिका ढिल्लों ने शहीर शेख के किरदार को लेकर एक दिलचस्प जानकारी साझा की है।

Kriti Sanon Kajol Shaheer Sheikh starrer Do Patti Writer Kanika Dhillon talk about casting process of film.
शाहीर शेख-कृति सेनन-काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

कृति सैनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर चर्चा में हैं। आज, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर वह कृति सैनन, काजोल, कनिका ढिल्लों और शहीर शेख के साथ मौजूद थीं। इस दौरान फिल्म की लेखिका कनिका ढिल्लों ने फिल्मों की कास्टिंग प्रक्रिया से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि ध्रुव के किरदार के लिए ऑडिशन के वक्त कृति ने सही फिट ढूंढने के लिए अंतिम 10 उम्मीदवारों के साथ व्यक्तिगत रूप से ऑडिशन दिया। बता दें कि कृति सेनन इस फिल्म का निर्माण भी कर रही हैं। 

Trending Videos


कृति ने 10 उम्मीदवारों संग दिया था ऑडिशन
कनिका ने बताया कि इस किरदार के लिए अंतिम 10 उम्मीदवारों में से शहीर शेख को चुना गया। उन्हें चरित्र की जटिलताओं को चित्रित करने की उनकी अभिनय क्षमता और कृति के साथ उनकी मजबूत ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए चुना गया। कनिका ने याद करते हुए बताया, "यह सिर्फ एक उदाहरण है कि कृति कितनी व्यावहारिक थी। कृति ने कहा कि वो आखिरी 10 राउंड, मैं 10 लोगों के साथ ऑडिशन देंगी और जो आखिरी 10 लोग बचे, कृति ने खुद जाकर उन 10 उम्मीदवारों में से प्रत्येक के साथ ऑडिशन दिया, उस सीन को बार-बार किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)



Citadel Honey Bunny: इस दिन प्रीमियर होगी 'सिटाडेल: हनी बन्नी', जारी हुआ वरुण-सामंथा की सीरीज का नया पोस्टर
ऑडिशन के दौरान शहीर संग जम गई थी कृति की केमिस्ट्री
कनिका ने आगे बताया कि इससे आधे तो घबरा गए कि कृति उनका ऑडिशन करने आई हैं।  इस पर जवाब देते हुए कृति ने कहा, "ईमानदारी से कहूं, तो मुझे लगता है कि मौजूदा ध्रुव को ढूंढना बहुत ज़रूरी था। आप जानते हैं कि किरदार में बहुत सारी परतें हैं और केमिस्ट्री को एक निश्चित तरीके से काम करना है। इसलिए, मुझे खुशी है कि हमने ऑडिशन दिया। मुझे लगता है कि जब मैं सिर्फ उसके साथ ऑडिशन दे रही थी, तो महसूस हुआ कि हमारी केमिस्ट्री काम कर रही है। इसके साथ ही उनके पास सभी तरह के रंग हैं।"
Aila Bhatt: इस बीमारी से जूझ रही हैं आलिया भट्ट, 'जिगरा' स्टार ने खुद किया खुलासा
काजोल और कृति संग आएंगी नजर
काजोल और कृति सनोन अभिनीत, 'दो पत्ती' इस साल की सबसे ज्यादा बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में दो सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां एक साथ नजर आएंगी। काजोल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जबकि कृति एक ग्रे किरदार में हैं। मनाली में सेट, दो पत्ती एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है जो सस्पेंस, थ्रिल और ड्रामा से भरपूर है। ट्रेलर के मुताबिक, कृति सेनन और शहीर शेख के किरदार एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन जब सौम्या की जुड़वां बहन फिल्म में आती है, तो उनके निजी और वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मच जाता है। 
Singham: अजय देवगन नहीं, काजोल हैं असली सिंघम, दो पत्ती के ट्रेलर लॉन्च में बोलीं- 'मैंने हर मंच पर यह कहा है'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed