यादों में डूबे कुमार सानू, 90 के दशक का शेयर किया 'मस्ती भरा है ये समा' का वीडियो; सुनाया रिकॉर्डिंग का किस्सा
Kumar Sanu Video: कुमार सानू ने 90 के दशक का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के बारे में बताते हुए रिकॉर्डिंग के उस दौर की भी बात की है।
विस्तार
यादों में खोए कुमार सानू
इंस्टाग्राम पर कुमार सानू ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने 90 के दशक के एक डुएट सॉन्ग 'मस्ती भरा है ये समा' की रिकॉर्डिंग की झलक पेश की।
कुमार सानू ने लिखा, '90 के दशक में मैंने बहुत सारे गाने रिकॉर्ड किए थे। ये गाने आज भी स्टूडियो की पुरानी टेप्स पर मौजूद हैं।'
गायक ने आगे लिखा, 'इस खूबसूरत डुएट गाने को सुनते ही मैं सीधे फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' की रिकॉर्डिंग सत्रों में खो जाता हूं। वह समय संगीत, जुनून और शानदार लोगों से भरा हुआ था। रिकॉर्डिंग के दौरान का माहौल बहुत मस्ती भरा और यादगार था।'
Akshaye Khanna Birthday: वर्षों तक फिल्मों से दूर रहे अक्षय खन्ना, दूसरी पारी में कैसे मचाया धमाका?
गुलशन कुमार याद आते हैंकुमार सानू ने लिखा, 'मुझे सबसे ज्यादा गुलशन कुमार जी याद आते हैं। उनकी दूरदर्शिता और संगीत के प्रति लगाव ने बहुत कुछ संभव बनाया था। गुलशन जी की वजह से ही इतने सुंदर गाने बने। वे हमेशा याद किए जाएंगे। साथ ही, किशन कुमार और छोटे भूषण के साथ बिताए मीठे पल भी कभी नहीं भूल पाते। उन दिनों की दोस्ती और सहयोग आज भी दिल को छू लेते हैं।'
उन्होंने आगे लिखा, 'फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' को महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। गाने अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू ने गाए। गाने समीर ने लिखे हैं जबकि संगीत नदीम-श्रवण ने तैयार किया है।
उन्होंने आखिरी में लिखा, 'जैसा कहा जाता है, कुछ गाने पूरी दुनिया के लिए बनते हैं…और कुछ सिर्फ उस खास पल के लिए।'
अनरिलीज्ड है गाना
बता दें कि गाना 'मस्ती भरा है ये समा' फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' का अनरिलीज्ड गाना है। हालांकि, इसकी रिकॉर्डिंग वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।