सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Babu production Movie Rao Bahadur release date announced Film to clash with Yash Starrer Toxic

'धुरंधर 2' से तो बच गई; मगर अब 'राव बहादुर' से होगी 'टॉक्सिक' की भिड़ंत; इस दिन रिलीज होगी महेश बाबू की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 26 Apr 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Rao Bahadur Release Date: यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला महेश बाबू के प्रोडक्शन की फिल्म 'राव बहादुर' से होगा।

Mahesh Babu production Movie Rao Bahadur release date announced Film to clash with Yash Starrer Toxic
राव बहादुर-टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' इस साल मार्च में रिलीज होने वाली थी। बॉक्स ऑफिस पर इसका क्लैश रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर 2' से होने वाला था। मगर, किन्हीं वजहों से 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई। अब यह फिल्म जून में रिलीज होगी। मगर, राह अब भी आसान नहीं है। इस फिल्म की भिड़ंत महेश बाबू के प्रोडक्शन की फिल्म से होगी, जिसकी रिलीज डेट का आज रविवार को एलान किया गया है। 

Trending Videos

महेश बाबू की फिल्म से होगा टकराव
'टॉक्सिक' का क्लैश 'धुरंधर 2' से तो बच गया, मगर अब साउथ की एक और बड़ी फिल्म इसके सामने चुनौती बन सकती है। यह फिल्म है 'राव बहादुर'। इस फिल्म को महेश बाबू अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ पेश कर रहे हैं। यह एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे लेकर बज बना हुआ है। आज इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है और यह भी जून में रिलीज हो रही है।

सनी देओल ने आगामी फिल्म 'एंटनी' के निर्देशक बालाजी गणेश के साथ शेयर की तस्वीर; दी जन्मदिन की बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'राव बहादुर'?
फिल्म 'राव बहादुर' के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है। फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'शाही आगमन की तारीख पक्की हो गई है। फिल्म 05 जून, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि यश की 'टॉक्सिक' इससे एक दिन पहले यानी 04 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rao Bahadur (@raobahadurmovie)


फिल्म 'राव बहादुर' की कास्ट
फिल्म 'राव बहादुर' का निर्देशन वेंकटेश महा ने किया है। महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर के प्रोडक्शन हाउश GMB एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रेजेंट किया गया है। इसमें अभिनेता सत्यदेव अहम भूमिका में हैं। उनके अलावा दीपा थॉमस, विकास मुप्पला, बाला परासर, आनंद भारती, प्रणय वाका, कुणाल कौशिक और मास्टर किरण जैसे सितारे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed