सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Vin Diesel Celebrates Fast & Furious Co Actress Jordana Brewster Birthday Pens A Heartfelt Note In Post

‘अटूट वफादारी…’, विन डीजल ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की को-एक्ट्रेस जोर्डाना ब्रियुस्टर को दी जन्मदिन की बधाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 27 Apr 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Vin Diesel On Jordana Brewster Birthday: 'फास्ट एंड फ्यूरियस' एक्टर विन डीजल ने अपनी को-एक्ट्रेस जोर्डाना ब्रियुस्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ लिखा…

Vin Diesel Celebrates Fast & Furious Co Actress Jordana Brewster Birthday Pens A Heartfelt Note In Post
विन डीजल और जोर्डाना ब्रियुस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@vindiesel
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड स्टार विन डीजल ने 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की अपनी को-एक्ट्रेस जोर्डाना ब्रियुस्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। विन डीजल ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर साथ में तस्वीर साझा करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट भी साझा किया है।

Trending Videos

बहन को गले लगाने वाला सुकून
विन डीजर ने जोर्डाना ब्रियुस्टर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों प्यार से एक-दूसरे के कंधे पर सिर रखे खड़े हैं। तस्वीर में जोर्डाना ब्रियुस्टर नीले रंग की फ्लोरेल ड्रेस में मुस्कुराती हुई दिख रही हैं, जबकि डीजल उनके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह तस्वीर लोकप्रिय 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज में भाई-बहन के रूप में उनके ऑन-स्क्रीन रिश्ते को दर्शाती है। पोस्ट के साथ विन डीजल ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘वह अटूट वफादारी, बहन को गले लगाने से मिलने वाला सुकून। जन्मदिन मुबारक हो। हम आपसे प्यार करते हैं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vin Diesel (@vindiesel)


 

जोर्डाना ब्रियुस्टर ने दिया रिप्लाय
जोर्डाना ब्रियुस्टर ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ सीरीज में विन डीजल के कैरेक्टर डोमिनिक टोरेटो की बहन मिया टोरेटो का किरदार निभाती हैं। जोर्डाना ब्रियुस्टर ने विन डीजल की इस पोस्ट पर रिप्लाय भी दिया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं आपसे प्यार करती हूं।’

Vin Diesel Celebrates Fast & Furious Co Actress Jordana Brewster Birthday Pens A Heartfelt Note In Post
विन डीजल - फोटो : एक्स
इस फिल्म की तैयारी में जुटे विन डीजल
वर्कफ्रंट की बात करें विन डीजल अपनी अगली फिल्म 'फास्ट फॉरएवर' की तैयारी कर रहे हैं। ये इस फ्रैंचाइजी की 11वीं मुख्य फिल्म और कुल मिलाकर 12वीं फिल्म है। द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, यह फिल्म दो दशकों से अधिक समय से चल रही कहानी को समाप्त करने और 'फास्ट एक्स' द्वारा छोड़े गए सस्पेंस को सुलझाने की उम्मीद है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed