{"_id":"69ee2477faae52e213041f25","slug":"michael-box-office-collection-on-day-3-total-earning-of-hollywood-film-on-sunday-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Michael Collection: तीसरे दिन 'धुरंधर 2' पर हावी हुई 'माइकल', जानें रविवार को हॉलीवुड फिल्म ने कितनी की कमाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Michael Collection: तीसरे दिन 'धुरंधर 2' पर हावी हुई 'माइकल', जानें रविवार को हॉलीवुड फिल्म ने कितनी की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 26 Apr 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Michael Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है। इसने तीसरे दिन 'धुरंधर 2' से ज्यादा कलेक्शन किया है।
माइकल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इन दिनों भारत के बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' का दबदबा है। इस बीच सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' ने दस्तक दी है। यह फिल्म शुरुआत से ही अच्छी कमाई कर रही है। आइए जानते हैं इसने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
माइकल जैक्सन की बायोपिक में जाफर जैक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
'माइकल' का तीसरे दिन का कलेक्शन
फिल्म 'माइकल' के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आने लगे हैं। खबर लिखे जाने तक रविवार को इस फिल्म ने 4.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इस आंकड़े में बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को इसने 5.10 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन इसकी कमाई 3.70 करोड़ रुपये रही थी। पेड प्रिव्यू में इसने 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 15.10 करोड़ रुपये हो गया है।

Viral Video: लारा दत्ता ने बेटी के साथ किया डांस, मूव्स देखकर फैंस हुए हैरान; सायरा को बताया अगली मिस यूनिवर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
माइकल जैक्सन की बायोपिक
- फोटो : सोशल मीडिया
'माइकल' को मिल रही चुनौती
फिल्म 'माइकल' को बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' से चुनौती मिल रही है। 'भूत बंगला' ने रविवार को खबर लिखे जाने तक 10.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'धुरंधर 2' ने 39वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इन फिल्मों के आगे माइकल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।

- फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'माइकल' डांसर माइकल जैक्सन की बायोपिक है। इसमें माइकल जैक्सन के शुरुआती दिनों से लेकर आखिर के दिनों को दिखाया गया है। इसमें माइकल जैक्सन के संघर्ष, इसके बाद उनकी कामयाबी और स्टार बनने का सफर दिखाया गया है। फिल्म में माइकल जैक्सन की जिंदगी के कई अनोखे पहलुओं को भी दिखाया गया है।

'माइकल' की स्टारकास्ट
'माइकल' के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं। इसमें माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने अहम किरदार निभाया है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। इसमें निया लॉन्ग, कीलिन डुरेल जोन्स, जुलियानो वाल्डी, लॉरा हैरियर, माइक मायर्स, जेसिका सुला, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो भी अहम किरदारों में हैं।

कमेंट
कमेंट X