सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Spider Noir Trailer Released With Nicolas Cage Movie To Be Released On Prime Video On 27 May

‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, पुराने सुपरहीरो अवतार में लौटे निकोलस केज; जानें कब और किस OTT पर आएगी फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 26 Apr 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Spider Noir: हॉलीवुड स्टार निकोलस केज की नई सीरीज ‘स्पाइडर नोयर’ का पहला ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। जानिए क्या है ट्रेलर में खास और कब रिलीज होगी फिल्म?

Spider Noir Trailer Released With Nicolas Cage Movie To Be Released On Prime Video On 27 May
स्पाइडर नोयर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

नई सीरीज ‘स्पाइडर नोयर’ का पहला ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर को मेक्सिको सिटी के एक इवेंट में दिखाया गया, साथ ही प्राइम वीडियो के सोशल मीडिया पर भी रिलीज किया गया। आइए जानते हैं क्या कुछ है ट्रेलर में खास और फिल्स की रिलीज से जुड़ी पूरी जानकारी। 

Trending Videos

क्या है ट्रेलर में खास?
यह सीरीज 1930 के दशक के न्यूयॉर्क शहर पर आधारित एक डार्क और स्टाइलिश मार्वल थ्रिलर है। यह 8 एपिसोड की सीरीज है, जिसमें निकोलस केज ‘बेन राइली’ के रोल में नजर आएंगे। एक ऐसा प्राइवेट डिटेक्टिव जो कभी शहर का इकलौता सुपरहीरो हुआ करता था, लेकिन अब मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह शो ‘स्पाइडर मैन: नोयर’  पर आधारित है और इसमें पुराने जमाने की डिटेक्टिव स्टाइल (नोयर टोन) को खास तौर पर दिखाया गया है। ट्रेलर को दो अलग अंदाज में रिलीज किया गया है- ब्लैक एंड व्हाइट और फुल कलर, ताकि इसकी डार्क फील और भी ज्यादा उभरकर सामने आए।

कहानी में बेन राइली की पर्सनल लाइफ भी दिखाई गई है। ट्रेलर में पता चलता है कि ‘रूबी’ नाम के किसी खास इंसान की मौत के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। साथ ही, कैट हार्डी के साथ उनका रिश्ता भी धीरे-धीरे बनता हुआ नजर आता है।


कब रिलीज होगी फिल्म?
वहीं, शहर में बढ़ते अपराध और खतरनाक दुश्मनों से लड़ने के लिए बेन को अपने पुराने सुपरहीरो वाले अवतार का सामना करना पड़ता है। ट्रेलर में विलेन भी काफी दमदार दिखाए गए हैं। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलता है। ‘स्पाइडर नोयर’ 27 मई 2026 को दुनियाभर में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed