सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Video Shows Rihanna Does Bharatanatyam Mudras With Instagram Creator Fans Gets Excited

रिहाना ने सीखा भरतनाट्यम, सटीक एक्सप्रेशन के साथ किया डांस; फैंस बोले- ‘GTA6 से पहले सिंगर का डांस देख लिया’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 27 Apr 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Rihanna Viral Video: इन दिनों अमेरिकन सिंगर रिहाना भारत आई हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल ट्रेंड कर रहे हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमेंं रिहाना भरतनाट्यम करती नजर आ रही हैं। देखें वीडियो 

Video Shows Rihanna Does Bharatanatyam Mudras With Instagram Creator Fans Gets Excited
रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम@badgalriri
विज्ञापन

विस्तार

ग्लोबल आइकन रिहाना भारत आई हुई हैं। इस बीच उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई कंटेंट क्रिएटर्स के वे वीडियो बना रही हैं, जो कि काफी चर्चा में हैं। लोग इन रील्स पर काफी प्यार बरसा रहे हैं। अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें रिहाना भरतनाट्यम करती नजर आ रही हैं।

Trending Videos

एक्सप्रेशन के साथ सीखा डांस
एक इन्फ्लुएंसर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें वे रिहाना को भरतनाट्यम सिखाती और उनसे कुछ सवाल पूछती नजर आ रही हैं। इस क्लिप में क्रिएटर रिहाना को कुछ मुद्राएं सिखाती हैं और साथ ही बताते हैं कि भरतनाट्यम में आंखों के जरिए एक्सप्रेशन कैसे दिखाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में रिहाना काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। वो ध्यान से स्टेप्स फॉलो करती हैं और एक्सप्रेशंस भी ट्राई करती हैं, जो फैंस को काफी पसंद आया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nejm (@keepinitnejm)

फैंस ने किए मजेदार कमेंट 
कुछ ही देर में फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, ‘तमिल कल्चर के लिए ये करने के लिए थैंक यू।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘हाहाहा, आइकॉनिक।’ एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘जीटीए 6 से पहले हमने रिहाना को भरतनाट्यम करते देख लिया।’ 

पिछली बार 2024 में भारत आईं थीं सिंगर
एक और वीडियो में वो जान्हवी कपूर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ आफ्टर-पार्टी में भी दिखाई दीं थीं। मुंबई विजिट का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रिहाना बाहर खड़े लोगों को ‘शुक्रिया’ कहते हुए नजर आईं।

आपको बता दें कि रिहाना इससे पहले साल 2024 में मुंबई आई थीं, जब उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed