सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Jaafar Jackson Thanks People For The Love They Are Sending For Michael Writes Emotional Note

‘और खुश नहीं हो सकता…’, ‘माइकल’ के लिए मिल रहे प्यार से भावुक हुए जाफर जैक्सन, खास नोट शेयर कर जताया आभार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 27 Apr 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaafar Jackson Michael Movie: माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है। इस फिल्म में जाफर जैक्सन ने लीड रोल निभाया है। अब फिल्म को लोगों से मिल रहे प्यार पर जाफर ने उनका शुक्रिया अदा किया है। 

Jaafar Jackson Thanks People For The Love They Are Sending For Michael Writes Emotional Note
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ 24 अप्रैल 2026 को भारत में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्माण माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने किया है। वो फिल्म में माइकल जैक्सन की मुख्य भूमिका में भी नजर आए हैं। फिल्म को वर्ल्डवाइड काफी प्यार मिल रहा है। हाल ही में जाफर ने फिल्म के लिए मिल रही बधाईयों के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया। 

Trending Videos

मैं इससे ज्यादा शुक्रगुजार नहीं हो सकता
एक्टर जाफर जैक्सन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दर्शकों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने अपने रोल पर मिल रहे प्यार को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, ‘वाह, ये देखना वाकई कमाल है। पूरी दुनिया ने अपनी राय दे दी है और हर कोई अपना प्यार दिखा रहा है। थैंक यू, थैंक यू, थैंक यू। मैं इससे ज्यादा खुश और शुक्रगुजार नहीं हो सकता।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jaafar Jackson (@jaafarjackson)

सेलिब्रिटीज ने दी बधाई 
उनके इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया। एक्टर अनुपम खेर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम शानदार हो। यकीन से परे।’ वहीं कोरियोग्राफर फराह खान ने लिखा, ‘तुम कमाल लगे। तुमने माइकल का रोल नहीं निभाया, तुम सच में वही बन गए।’ इसके अलावा मशहूर रैपर स्नूप डॉग ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया और फायर और क्राउन इमोजी शेयर कर उनकी एक्टिंग को सराहा। 

क्या है फिल्म की कहानी? 
फिल्म 'माइकल' डांसर माइकल जैक्सन की बायोपिक है। इसमें माइकल जैक्सन के शुरुआती दिनों से लेकर आखिर के दिनों को दिखाया गया है। इसमें माइकल जैक्सन के संघर्ष, इसके बाद उनकी कामयाबी और स्टार बनने का सफर दिखाया गया है।

'माइकल' के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं। इसमें माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने अहम किरदार निभाया है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। इसमें निया लॉन्ग, कीलिन डुरेल जोन्स, जुलियानो वाल्डी, लॉरा हैरियर, माइक मायर्स, जेसिका सुला, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो भी अहम किरदारों में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed