सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   OTT Releases This Week: Glory Raakaasa Batchmates Swapped April 27 to 3 May Movies and series to stream On Ott

OTT Release: मजेदार होगा यह वीक; 'ग्लोरी' से 'बैचमेट्स' तक, OTT पर रिलीज होंगी कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 27 Apr 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार

OTT Releases This Week: बीते सप्ताह ओटीटी पर मनोरंजन की खूब भरमार रही। आज सोमवार से नए वीक की शुरुआत हुई है। ओटीटी पर यह वीक भी काफी मजेदार होने वाला है। जानिए क्या-क्या है इस बार पिटारे में?

OTT Releases This Week: Glory Raakaasa Batchmates Swapped April 27 to 3 May Movies and series to stream On Ott
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' की चमक कम नहीं हो रही है। 'भूत बंगला', 'माइकल' और 'गिन्नी वेड्स सनी 2' जैसी फिल्में भी लगी हुई हैं। इसके अलावा आगामी 01 मई को जुनैद खान और साई पल्लवी की 'एक दिन' भी दस्तक देगी। मगर, इसके बीच ओटीटी पर इस वीक कई रोचक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। जानिए

Trending Videos

OTT Releases This Week: Glory Raakaasa Batchmates Swapped April 27 to 3 May Movies and series to stream On Ott
ग्लोरी - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लोरी
अगर आपको स्पोर्ट्स पर आधारित कंटेंट पसंद है तो इस वेब सीरीज को इस वीक देख सकते हैं। इसमें पुलकित सम्राट, दिव्येंदु, सुविंदर विक्की, जन्नत ज़ुबैर, सयानी गुप्ता और आशुतोष राणा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज 1 मई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जो बॉक्सिंग की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसका निर्देशन करण अंशुमन और कनिष्क वर्मा ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

OTT Releases This Week: Glory Raakaasa Batchmates Swapped April 27 to 3 May Movies and series to stream On Ott
स्वैप्ड - फोटो : सोशल मीडिया

स्वैप्ड
यह एक अमेरिकी एनिमेटिड कॉमेडी फिल्म है। वीकएंड पर अगर बच्चों के साथ कुछ बढ़िया देखने का मन है तो इस फिल्म को अपनी लिस्ट में जोड़ सकते हैं। इसका निर्देशन नाथन ग्रेनो ने किया है। स्काईडांस एनिमेशन द्वारा निर्मित इस फिल्म में माइकल बी जॉर्डन, जूनो टेम्पल, ट्रेसी मॉर्गन, सेड्रिक द एंटरटेनर और जस्टिना मचाडो ने अपनी आवाजें दी हैं। यह 01 मई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

OTT Releases This Week: Glory Raakaasa Batchmates Swapped April 27 to 3 May Movies and series to stream On Ott
राकासा - फोटो : सोशल मीडिया

'राकासा'
अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं तो यह फिल्म आपके लिए है। संगीत शोभन और नयन सारिका अभिनीत तेलुगु फिल्म 'राकासा' 03 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और खूब तारीफ बटोरीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसका निर्देशन मानसा शर्मा ने किया। अब यह ओटीटी पर आ रही है। 'राकासा' 1 मई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है।

OTT Releases This Week: Glory Raakaasa Batchmates Swapped April 27 to 3 May Movies and series to stream On Ott
माय डियरेस्ट सेनोरीटा - फोटो : सोशल मीडिया

माय डियरेस्ट सेनोरीटा
यह एक स्पेनिश फिल्म है। यह 17 अप्रैल 2026 को स्पेन में रिलीज हुई। अब इसे दर्शक ओटीटी पर भी देख सकेंगे। इसका निर्देशन फर्नांडो जी. मोलिना ने किया है। यह फिल्म 1972 में इसी नाम से बनी फिल्म पर आधारित है। फिल्म कहानी एक पारंपरिक रुढ़िवादी परिवार में जन्मी इकलौती संतान एडेला पर आधारित है। इसे 01 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

OTT Releases This Week: Glory Raakaasa Batchmates Swapped April 27 to 3 May Movies and series to stream On Ott
बैचमेट्स - फोटो : सोशल मीडिया

बैचमेट्स
यह एक तेलुगु वेब सीरीज है, जो इंजीनियरिंग के चार छात्रों पर आधारित है। इसमें कॉलेज लाइफ, रैगिंग के अलावा छात्र जीवन के कई अन्य पहलुओं को दिखाया जाएगा। इसे 30 अप्रैल 2026 से जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है। 

OTT Releases This Week: Glory Raakaasa Batchmates Swapped April 27 to 3 May Movies and series to stream On Ott
द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स - फोटो : सोशल मीडिया

द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स
यह एक हॉरर ड्रामा सीरीज है। यह सीरीज ट्रूबा परिवार की कहानी है, जिसे हिंसक सामाजिक उथल-पुथल के बीच गुप्त प्रेम, क्रांति और परिवार के तानाशाह मुखिया तथा उसकी पोती के बीच की पीढ़ियों पुरानी कलह का सामना करना पड़ता है। यह सीरीज 29 अप्रैल, 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

OTT Releases This Week: Glory Raakaasa Batchmates Swapped April 27 to 3 May Movies and series to stream On Ott
डॉक्यू सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर बढ़ा विवाद - फोटो : सोशल मीडिया

क्या 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' होगी रिलीज?
इस वीक डॉक्यू सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' भी रिलीज होनी थी। इसे 27 अप्रैल 2026 को जी5 पर रिलीज किया जाना था। मगर, इस पर विवादों के चलते इसकी रिलीज पर रोक लग गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जी5 को इसे रिलीज नहीं करने का सुझाव दिया है। ऐसे में फिलहाल दर्शक इसे नहीं देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed