सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar The Revenge Day 39 Box Office: Ranveer Singh and aditya Dhar Movie Latest Collection and Earning

Dhurandhar 2 Box Office: 39वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर सीना ताने खड़ी है 'धुरंधर 2'; रविवार को कमाए इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 26 Apr 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने आज रविवार को सिनेमाघरों में 39 दिन पूरे कर लिए हैं। कमाई के मामले में यह अब भी कई नई रिलीज फिल्मों से आगे है। जानिए फिल्म ने आज कैसा प्रदर्शन किया है?

Dhurandhar The Revenge Day 39 Box Office: Ranveer Singh and aditya Dhar Movie Latest Collection and Earning
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर 2' के सामने अब कई फिल्में मैदान में हैं। एक तरफ अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' है। फिर, 'डकैत', 'माइकल', 'गिन्नी वेड्स सनी 2' जैसी फिल्में भी हैं। पहले के मुकाबले 'धुरंधर 2' की कमाई पर असर जरूर पड़ा है, मगर यह बॉक्स ऑफिस पर अब भी मजबूती से डटी है। वीकएंड पर एक बार फिर इसने हुंकार भरी है।    

Trending Videos

Dhurandhar The Revenge Day 39 Box Office: Ranveer Singh and aditya Dhar Movie Latest Collection and Earning
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

महीनेभर बाद भौकाल टाइट
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म ने कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को लोगों ने पहले पार्ट 'धुरंधर' से भी ज्यादा प्यार दिया है। महीनेभर बाद भी इसका दबदबा कायम है।

Michael Collection: तीसरे दिन 'धुरंधर 2' पर हावी हुई 'माइकल', जानें रविवार को हॉलीवुड फिल्म ने कितनी की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar The Revenge Day 39 Box Office: Ranveer Singh and aditya Dhar Movie Latest Collection and Earning
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर 2' का रविवार का कलेक्शन
'धुरंधर 2' ने वीकएंड पर एक बार फिर दम दिखाया है। बीते दिन शनिवार को कमाई में इजाफा देखा गया था। वीकडेज में कमाई में गिरावट के बाद कल शनिवार को इस फिल्म ने तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज रविवार को खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 2.87 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1130.06 करोड़ रुपये हो चुका है। 

Dhurandhar The Revenge Day 39 Box Office: Ranveer Singh and aditya Dhar Movie Latest Collection and Earning
फिल्म 'धुरंधर 2' में जमील जमाली के किरदार में नजर आए राकेश बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम@jiostudios

'धुरंधर 2' ने की छप्परफाड़ कमाई
फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने करिश्माई प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। इसने जवान, पठान, बाहुबली 2 जैसी फिल्मों को धूल चटाते हुए दोनों हाथों से नोट बटोरे हैं। फिल्म का कलेक्शन कुछ इस तरह रहा है-

  • धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
  • पहले वीक इसका टोटल नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ रुपये रहा था।
  • दूसरे वीक इस फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया।
  • तीसरे वीक कारोबार 110.60 करोड़ रुपये रहा।
  • 'धुरंधर 2' ने चौथे वीक 54.70 करोड़ रुपये और पांचवें वीक 19.52 करोड़ रुपये कमाए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed