सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui Talks About Racism In Bollywood Says He Feels Smita Patil The Most Beautiful Actress

नवाजुद्दीन ने इस एक्ट्रेस की जमकर की तारीफ, कहा- ‘उनसे खूबसूरत कोई नहीं लगा’; रेसिज्म पर क्या बोले एक्टर?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 27 Apr 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Nawazuddin Siddiqui On Racism In Bollywood: एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में सिनेमा में रेसिज्म, ब्यूटी स्टैंडर्ड्स और इंडस्ट्री के नजरिए पर खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

Nawazuddin Siddiqui Talks About Racism In Bollywood Says He Feels Smita Patil The Most Beautiful Actress
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nawazuddin._siddiqui
विज्ञापन

विस्तार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मों में अपनी दमदार और अलग-अलग तरह के किरदारों से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। अब हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में होने वाले रेसिज्म और ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर खुलकर अपनी राय दी। साथ ही उन्होंने एक पुरानी एक्ट्रेस का उदाहरण देते हुए इस बात को समझाया। 

Trending Videos

इस एक्ट्रेस को बताया सबसे खूबसूरत
हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में रेसिज्म का सामना किया है, लेकिन उनका मानना है कि इंडस्ट्री ने उन्हें अपने तरीके से जगह भी दी। इस दौरान उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की भी जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने उनसे ज्यादा खूबसूरत किसी को नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिल्मों में खूबसूरती और कास्टिंग को लेकर जो सोच है, वो काफी हद तक कहानियों से ही आती है। उन्होंने समझाया कि अक्सर इंडस्ट्री में पहले से तय होता है कि किरदार कैसा दिखना चाहिए।

Nawazuddin Siddiqui Talks About Racism In Bollywood Says He Feels Smita Patil The Most Beautiful Actress
स्मिता पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

रेसिज्म पर क्या बोले एक्टर? 
नवाजुद्दीन ने कहा, ‘लोगों की अपनी सोच होती है, लेकिन उसे सिस्टम में मत डालिए। अगर कोई लड़की ऐसी है, तो वो लीड नहीं बन सकती, ऐसा नहीं होना चाहिए। लेकिन इसमें उनकी भी गलती नहीं है, क्योंकि कहानियां ही ऐसी लिखी जाती हैं। गोरी लड़की के हिसाब से कहानियां बनाई जाती हैं। आपको एक ब्रीफ मिलता है और बहुत लोग इसी से जूझ रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा कि खूबसूरती हर जगह अलग-अलग तरह से देखी जाती है और इन टैग्स से किसी एक्टर की काबिलियत तय नहीं होनी चाहिए।

इसी दौरान नवाजुद्दीन ने स्मिता पाटिल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें कैमरे पर उनसे ज्यादा खूबसूरत कोई नहीं लगा। उनके मुताबिक, कैमरे की अपनी एक अलग भाषा होती है, जिसमें असली खूबसूरती नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed