महिला आयोग की सुनवाई में शामिल हुए संजय दत्त, गाना विवाद पर मांगी माफी; उठाएंगे 50 लड़कियों की पढ़ाई का खर्च
Sarke Chunar Song Controversy: अभिनेता संजय 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने से जुड़े विवाद की सुनवाई मामले में आज सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचे। यहां इस मामले की सुनवाई में शामिल हुए और माफी मांगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'केडी' का गाना 'सरके चुनर' काफी विवादों में रहा है। इसके सीन्स और लिरिक्स पर लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद यूट्यूब से इसे हटा लिया गया। मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संजय दत्त को समन जारी किया था। एक्टर आज सोमवार को 'सरके चुनर' गाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ी सुनवाई में शामिल होने के लिए दिल्ली के जसोला स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) पहुंचे। यहां उन्होंने माफी मांगी।
अश्लीलता को लेकर जारी हुआ था समन
अभिनेता संजय दत्त को 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने में कथित अश्लीलता और फूहड़पन को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी किया था। इसके बाद अभिनेता आज राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए। उन्होंने आयोग के सामने कहा कि उन्हें गाने के आपत्तिजनक शब्दों की जानकारी नहीं थी। यह गाना किसी और भाषा में रिकॉर्ड किया गया था।
#WATCH | Delhi | Actor Sanjay Dutt appears before National Commission for Women following summons issued to him over alleged obscenity and vulgarity in the song “Sarke Chunar Teri Sarke.” pic.twitter.com/LRoRlUfhuA
— ANI (@ANI) April 27, 2026
क्या संजय दत्त को पता था कि लिरिक्स ऐसे हैं?
संजय दत्त जब सुनवाई के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर से बाहर निकले तो पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि आपको समन जारी किया गया था। क्या यह गाना करने से पहले आपको पता था कि इसके लिरिक्स ऐसे हैं? हालांकि, संजय दत्त ने किसी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और वे सीधे अपनी कार में जाकर बैठ गए।
VIDEO | Delhi: Actor Sanjay Dutt leaves the National Commission for Women in Jasola after attending a hearing regarding the song “Sarke Chunar”.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/39ifmKPwRy
संजय दत्त ने महिला आयोग से माफी मांगी
अभिनेता संजय दत्त के वकील हेमंत शाह ने कहा, 'संजय दत्त आज राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुए। महिलाओं और आयोग के प्रति अपने गहरे सम्मान के चलते उन्होंने कहा कि उन्हें गाने के लिरिक्स के बारे में जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद, बिना किसी शर्त के उन्होंने माफी मांगी है और साथ ही अपनी मर्जी से आदिवासी समुदाय के 50 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने की पेशकश भी की है। उन्होंने बताया कि जब यह गाना रिकॉर्ड किया गया था, तब इसे किसी दूसरी भाषा में रिकॉर्ड किया गया था'।
#WATCH | Delhi | Hemant Shah, Actor Sanjay Dutt’s Advocate says, "Sanjay Dutt today appeared before the National Commission for Women and out of his utmost regard for women and for the commission, he said that he was not aware of the wordings but still without prejudice, he has… https://t.co/7FcF5bXdKx pic.twitter.com/QKNFjytXH9
— ANI (@ANI) April 27, 2026
कब रिलीज होगी साउथ फिल्म 'केडी'?
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर' संजय दत्त और नोरा फतेही पर फिल्माया गया। इस गाने का हिंदी वर्जन रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गया। सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर आलोचना हुई। लोगों का कहना था कि गाने के बोल बहुत अश्लील और आपत्तिजनक हैं। हंगामे के बाद इस गाने को सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। साउथ फिल्म 'केडी द डेविल' 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में ध्रुव सरजा, किच्चा सुदीप, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसे सितारे हैं।

कमेंट
कमेंट X