सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Who is YRF Casting Director Shanoo Sharma Husband couple Got Married in intimate ceremony

कौन हैं YRF की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के पति? गुपचुप शादी के बाद हमसफर का चेहरा किया रिवील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 27 Apr 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Casting Director Shanoo Sharma Husband: यशराज फिल्म्स के साथ काम करने वाली कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने एक निजी समारोह में शादी रचाई। अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अपने पति का चेहरा रिवील किया है। 

Who is YRF Casting Director Shanoo Sharma Husband couple Got Married in intimate ceremony
शानू शर्मा अपने पति के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते शनिवार उन्होंने एक निजी समारोह में शादी रचाई। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी तो फैंस के साथ साझा की थी, मगर हमसफर का चेहरा रिवील नहीं किया था। आज शनिवार को शानू ने एक और पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने पति का फेस रिवील किया है। 

Trending Videos

Who is YRF Casting Director Shanoo Sharma Husband couple Got Married in intimate ceremony
शानू शर्मा अपने पति के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी
शानू शर्मा ने बीते रविवार को पोस्ट साझा कर अपनी शादी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। शानू ने शादी की तस्वीरें तो साझा कीं, लेकिन उन्होंने पति का चेहरा और नाम दोनों ही उजागर नहीं किए। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, 'ईश्वर की कृपा से मुझे इस धरती पर साथ निभाने के लिए बेहतरीन साथी मिल गया है। माता-पिता के आशीर्वाद और शुभचिंतकों के प्यार से हमने आज सुबह अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से संपन्न कर लिया। जल्द ही शादी का जश्न मनाया जाएगा'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanoo Sharma🌻 (@shanoosharmarahihai)


विज्ञापन
विज्ञापन

Who is YRF Casting Director Shanoo Sharma Husband couple Got Married in intimate ceremony
शानू शर्मा अपने पति के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

शानू ने दिखाया पति का चेहरा
आज सोमवार को शानू ने एक और पोस्ट शेयर किया है। इस बार उन्होंने हमसफर का चेहरा भी रिवील कर दिया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मैं हमेशा सोचती थी कि लोग अपनी शादी की तस्वीरों में क्यों हंसते हैं? अब मुझे पता चल गया है। 'हाय रे'। शानू ने पति का चेहरा बेशक रिवील कर दिया है। मगर, उन्होंने अपने जीवनसाथी का नाम छिपाने की पूरी कोशिश की है। उन्होंने अपने पोस्ट में भी पति को टैग नहीं किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shanoo Sharma🌻 (@shanoosharmarahihai)


Who is YRF Casting Director Shanoo Sharma Husband couple Got Married in intimate ceremony
शानू शर्मा अपने पति के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

कौन हैं शानू शर्मा के पति?
कास्टिंग डायरेक्टर शानू ने अपने पति का नाम नहीं लिखा है। मगर, पोस्ट के आखिर में उन्होंने जिस अंदाज में 'हाय रे' लिखा है, इसी में उनके पति के नाम की डिटेल होने की संभावना है। दरअसल, शानू के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की लिस्ट में Ray नाम सर्च करने पर रे ब्राउन नाम की प्रोफाइल का पता चला है। हालांकि, यह प्रोफाइल प्राइवेट है, लिहाजा इसके पोस्ट नहीं दिख रहे हैं। ऐसी संभावना है कि शानू शर्मा ने रे ब्राउन से ही शादी रचाई है। रे ब्राउन की प्रोफाइल के मुताबिक वे मेंटलिस्ट, अंडरग्राउंड गिटारिस्ट, लंदन-स्थित ट्रैम्पोलिन जिमनास्ट हैं। देखना होगा कि क्या शानू अगले पोस्ट में पति के नाम से पर्दा उठाएंगी?




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed