सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Dhar Is Planning New Big Film With Dhurandhar Star Ranveer Singh Here Is The Detail

नई फिल्म की तैयारी में आदित्य धर, फिर रणवीर सिंह के साथ बनेगी ‘धुरंधर’ जोड़ी; जानें कबसे शुरू होगी शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 29 Apr 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Aditya Dhar New Movie: ‘धुरंधर 2’ के बाद अब आदित्य धर अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में एक बार फिर आदित्य धर रणवीर सिंह को लेने की तैयारी में हैं। जानिए क्या है नई अपडेट…

Aditya Dhar Is Planning New Big Film With Dhurandhar Star Ranveer Singh Here Is The Detail
रणवीर सिंह और आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी बनाई है। जिसके अंतर्गत ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी सफल फिल्में बनी हैं। अब एक बार फिर आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी एक नई फिल्म लेकर आने की तैयारी में है। 

Trending Videos

मार्च 2027 से शुरू हो सकती है शूटिंग
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य धर एक नई फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, फिल्म अभी शुरुआती चरण में है और रणवीर सिंह को मुख्य भूमिका के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आदित्य धर का लक्ष्य इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2027 तक शुरू करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, ‘आदित्य धर को एक आइडिया आया है और वो फिलहाल उस पर काम कर रहे हैं। वो फिल्म के आइडिया और कहानी को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग मार्च 2027 तक शुरू करने की योजना बना रहे हैं।'

बड़े स्तर पर बनेगी फिल्म
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फिल्म एक बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी की जा रही है। रणवीर सिंह इस भूमिका के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वो फिल्म के लिए पूरी तरह से फिट बैठते हैं। 

Aditya Dhar Is Planning New Big Film With Dhurandhar Star Ranveer Singh Here Is The Detail
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
ब्लॉकबस्टर रही हैं ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अपने छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1,780 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुका है।

इससे पहले पिछले साल आई ‘धुरंधर’ भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। अब आदित्य धर इस सफलता के बाद फिर से रणवीर सिंह के साथ मिलकर नई फिल्म को भी बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी में हैं। फिलहाल फैंस को फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed