सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bandar Release Date: Bobby Deol Anurag Kashyap Sanya Malhotra Movie to hit theatres on June 5 This year

'टॉक्सिक' से होगा 'बंदर' का मुकाबला; बॉबी देओल की फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव; नोट कर लीजिए नई तारीख

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 27 Apr 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Bandar Release Date: बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और सपना पब्बी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'बंदर' की नई रिलीज डेट का एलान किया गया है। पहले यह फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी। मगर, अब इसमें बदलाव कर दिया गया है।

Bandar Release Date: Bobby Deol Anurag Kashyap Sanya Malhotra Movie to hit theatres on June 5 This year
'बंदर' और 'टॉक्सिक' का होगा क्लैश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉबी देओल अपनी आगामी फिल्म 'बंदर'/ 'मंकी इन अ केज' को लेकर चर्चा में हैं। बीते साल सितंबर में इसका प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इस साल फरवरी में फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया गया था। यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। मगर, अब दर्शकों को इसके लिए इंतजार करना होगा।

Trending Videos


'टॉक्सिक' के साथ होगा क्लैश
फिल्म 'बंदर' अब मई में नहीं, बल्कि जून में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से इसकी टक्कर होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक फिल्म 'बंदर' 05 जून को दुनियाभर के थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। बता दें कि यश की मेगा बजट फिल्म 'टॉक्सिक' 04 जून, 2026 को रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिस्टम की चालबाजी में फंसे सख्स की कहानी है 'बंदर'
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी, बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद और सपना पब्बी अभिनीत फिल्म 'बंदर' को निखिल द्विवेदी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर बीते साल जुलाई में रिलीज किया किया गया था। तब इस फिल्म का सलेक्शन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब यह फिल्म भारतीय दर्शकों तक पहुंच रही है। यह फिल्म एक शख्स की मुश्किल से भरी और इमोशनल कहानी पर बेस्ड है, जो समाज की चालबाजी और सिस्टम के गलत इस्तेमाल में फंस गया है। 

'राव बहादुर' भी है राह में
बता दें कि 'बंदर' का मुकाबला सिर्फ 'टॉक्सिक' से ही नहीं है, बल्कि एक और फिल्म राह में है। साउथ फिल्म 'राव बहादुर' भी 05 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को महेश बाबू अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ पेश कर रहे हैं। यह एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे लेकर बज बना हुआ है। 'राव बहादुर' का निर्देशन वेंकटेश महा ने किया है। इसमें अभिनेता सत्यदेव अहम भूमिका में हैं। उनके अलावा दीपा थॉमस, विकास मुप्पला, बाला परासर, आनंद भारती, प्रणय वाका, कुणाल कौशिक और मास्टर किरण जैसे सितारे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed