‘पेड पीआर बंद होना चाहिए’, करण जौहर बोले- बॉलीवुड में खुद को अच्छा एक्टर बताने के लिए देने होते हैं पैसे
Karan Johar: करण जौहर ने बॉलीवुड में बढ़ते पेड पीआर को लेकर बात की। जानिए एक्टर ने क्यों कहा कि इंडस्ट्री में हर चीज के लिए देने होते हैं पैसे…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में अपने लोकप्रिय टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन की घोषणा की। इससे शो के फैंस काफी उत्साहित हैं। अब निर्माता ने इंडस्ट्री में होने वाले पेड पीआर को लेकर बात की। उन्होंने पेड पीआर कल्चर को बंद करने की बात कहते हुए कहा कि बॉलीवुड को अपने काम को ही बोलने देना चाहिए और प्रचार-प्रसार कम करना चाहिए।
खुद को खूबसूरत और अच्छा एक्टर दिखाने के लिए पैसे देने होते हैं
हाल ही में 'द वीक' द्वारा आयोजित फिल्म इंडस्ट्री पर एक चर्चा में करण जौहर शामिल हुए। यहां एक कंटेस्टेंट ने जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर जैसी अभिनेत्रियों द्वारा अपनी हालिया फिल्मों 'परम सुंदरी' और 'तू या मैं' के लिए 'मेथड मार्केटिंग' करने का जिक्र किया। उन्होंने पूछा कि क्या पीआर का यह चलन बॉलीवुड में भी फैल सकता है?
इस पर करण ने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि बॉलीवुड को पीआर करना बंद कर देना चाहिए। यह कहीं बेहतर होगा। उन्हें अपनी उपलब्धियों को खुद बोलने देना चाहिए क्योंकि दुर्भाग्य से आजकल सारा पीआर पेड पीआर ही है। इसलिए अगर आप यह कहना चाहते हैं कि आप खूबसूरत दिख रहे हैं, तो आपको पैसे देने होंगे।
अगर आपको यह कहना है कि आप धरती पर सबसे अच्छे अभिनेता हैं, तो आपको पैसे देने होंगे। मुझे लगता है कि पीआर के मामले में हम हद से ज्यादा सक्रिय हैं। इसलिए, वे मेथड मार्केटिंग कर रहे हैं या नहीं, यह मायने नहीं रखता। उन्हें खुद की मार्केटिंग करना बंद कर देना चाहिए और अपने काम को बोलने देना चाहिए।
यहां हर चीज पैसे देकर मिलती है
इस दौरान करण ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका निशाना कोई खास कलाकार नहीं था, बल्कि वे आम चलन की बात कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मेरा मतलब उन लोगों से नहीं है, जिनके बारे में आप बात कर रहे हैं। मेरा मतलब आम तौर पर सभी से है। पीआर और मार्केटिंग काम की महत्वपूर्ण कैटेगरी हैं और इन्हें उसी के हिसाब किया जाना चाहिए।
लेकिन अब हर चीज पैसे देकर मिलती है और यह बात बेहद परेशान करने वाली हो सकती है। क्योंकि तब आप यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि क्या लोगों को पसंद आ रहा है और क्या नहीं। अब आप हर चीज को इस नजरिए से देखते हैं, ‘क्या लोग सच में इसे पसंद कर रहे हैं या उन्हें पसंद करने के लिए पैसे दिए गए हैं?’
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर इन दिनों अपने निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म की तैयारी में लगे हैं। निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म साल 2023 में आई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। वहीं उनके प्रोडक्शन हाउस की आगामी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ है। इसमें लक्ष्य और अनन्या पांडे प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

कमेंट
कमेंट X