शादी के बिना मां बनने को सही मानती हैं नित्या मेनन, बोलीं- ‘आजकल बच्चे पैदा करने के कई तरीके’
Nithya Menen: नित्या मेनन ने शादी और बच्चों को लेकर अपनी राय रखी। उनका मानना है कि मां बनने के लिए शादी करना जरूरी नहीं है। जानिए क्यों एक्ट्रेस ने कही ये बात…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नड़ अभिनेत्री नित्या मेनन इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने एक बयान को लेकर चर्चाओं में हैं। उनका ये बयान रिश्तों और बच्चों को लेकर दिया गया है। नित्या मेनन का मानना है कि बच्चे पैदा करने के लिए या मां बनने के लिए शादी करने की जरूरत नहीं है। नित्या ने कन्नड़ अभिनेत्री भावना के बिना शादी किए मां बनने के फैसले का समर्थन किया। उनका मानना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है, यह अभिनेत्री की अपनी पसंद है।
शादी के बिना मां बनने के फैसले पर बवाल
अभिनेत्री भावना के शादी के बिना मां बनने के फैसले का कई लोगों ने विरोध किया और उनके बयान की आलोचना की। कई लोगों का ये भी कहना है कि क्या शादी का मतलब सिर्फ बच्चे पैदा करना होता है? इन्हीं विचारों पर आधारित 'कडालिक्का नेरामिल्ले' नाम की एक फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। नित्या मेनन ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की रिलीज़ के दौरान उन्होंने इंडिया ग्लिट्ज तमिल यूट्यूब चैनल को एक इंटरव्यू दिया था। अब इसी इंटरव्यू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शादी के बिना प्रेग्नेंट होने को सही मानती हैं नित्या
बातचीत के दौरान जब नित्या से पूछा गया कि क्या शादी से पहले प्रेग्नेंट होना सही है या गलत? इस पर नित्या ने कहा, ‘शादी के बाद प्रेग्नेंट होने की तुलना में शादी से पहले प्रेग्नेंट होना बेहतर है। बिना शादी के प्रेग्नेंट होना ठीक है। अगर आप बच्चे चाहते हैं, तो शादी न करना भी ठीक है।
आजकल बच्चे पैदा करने के कई तरीके हैं। बहुत से लोग इन्हें अपना रहे हैं।’ इसी दौरान जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपकी पसंद क्या है, शादीशुदा जीवन या संतानहीन जीवन? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वैवाहिक संबंध और संतानहीन जीवन, मेरी पसंद है। नित्या के ये बयान अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
शादी को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं नित्या
चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाली नित्या मेनन अब 38 साल की हो चुकी हैं, लेकिन अभी भी उन्होंने शादी नहीं की है। एक पुराने इंटरव्यू में नित्या ने शादी को लेकर कहा था कि वो शादी को लेकर जल्दबाजी में नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा था कि मुझे घर पर ही शादी करने के लिए मजबूर किया गया। बचपन से ही मैं एक जीवनसाथी चाहती थी और उसके साथ एक खूबसूरत जिंदगी जीना चाहती थी। लेकिन मुझे कभी ऐसा जीवनसाथी नहीं मिला।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नित्या आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘इडली कड़ाई’ में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ धनुष प्रमुख भूमिका में थे। इसके अलावा वो विजय सेतुपति के साथ ‘थलाइवन थलाइवी’ में भी नजर आई थीं। हाल ही उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है।

कमेंट
कमेंट X