सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sai Pallavi Feels Nervous Before Her Hindi Debut With Ek Din Apologises For Poor Hindi Grammar Thanks Aamir

हिंदी के लिए साई पल्लवी ने मांगी माफी, बॉलीवुड डेब्यू से पहले नर्वस हैं एक्ट्रेस; आमिर खान को लेकर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 27 Apr 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Sai Pallavi: साई पल्लवी ‘एक दिन’ से हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले आखिर क्यों साई हैं नर्वस और आमिर खान को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…

Sai Pallavi Feels Nervous Before Her Hindi Debut With Ek Din Apologises For Poor Hindi Grammar Thanks Aamir
आमिर खान, साई पल्लवी और जुनैद खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साई पल्लवी आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ ‘एक दिन’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार हैं। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक इवेंट हुआ, जिसमें आमिर खान समेत फिल्म की कास्ट भी मौजूद रही। इस इवेंट में साई पल्लवी भी पहुंचीं, जहां उन्होंने इमोशनल स्पीच दिया। इस दौरान साई ने अपनी कमजोर हिंदी के लिए माफी मांगते हुए कहा कि वह उत्साहित होने के साथ-साथ थोड़ी घबराई हुई भी हैं।

Trending Videos

कमजोर हिंदी के लिए मांगी माफी
कार्यक्रम के दौरान जब साई पल्लवी को मंच पर बोलने के लिए बुलाया गया, तो एक्ट्रेस ने हिंदी पर अपनी सीमित पकड़ के लिए माफी मांगी। साथ ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों को आगाह किया कि बोलते समय उनसे ग्रामेटिकल मिस्टेक हो सकती है। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए साई ने स्वीकार किया कि उन्होंने हिंदी में बोलने की तैयारी नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि हमें इस कार्यक्रम में बोलना होगा। कम से कम मैं हिंदी में कुछ सीख तो लेती, लेकिन कृपया मुझे माफ कर दीजिएगा। व्यक्तिगत रूप से मैं आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।

फिल्म की कास्ट और क्रू की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि आप सब अविश्वसनीय थे, हर एक व्यक्ति, आप सभी बहुत ही सुंदर कहानीकार हैं। मैं आपकी भावनाओं को महसूस कर सकती थी, मैं अपने सामने के सीन को देख सकती थी। यह सचमुच बहुत खूबसूरत था। 

Sai Pallavi Feels Nervous Before Her Hindi Debut With Ek Din Apologises For Poor Hindi Grammar Thanks Aamir
एक दिन के इवेंट में साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान का जताया आभार
साई ने इंडस्ट्री में अपने सफर को लेकर कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं वास्तव में थिएटर जाने वाली, ऐसी जगह जाने वाली थी जहां इतनी प्रतिभाओं का संगम हो। लेकिन मैंने जो कुछ भी किया है, वह मुझे यहां तक ले आया है और मैं इस पूरी यात्रा के लिए बहुत आभारी हूं। आमिर खान को धन्यवाद देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि आमिर सर, मुझे इस तरह का मौका देने और इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए चुनने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

जब भी आप सब प्यार की बात करते थे, मैं आपके चेहरे पर चमक देख सकती थी। यह मेरी पहली हिंदी फिल्म होने जा रही है। मैं सचमुच बहुत घबराई हुई हूं। लेकिन यह एक बेहद खूबसूरत सफर है। पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। जुनैद एक बेहद प्यारे को-एक्टर थे। बिल्कुल आज्ञाकारी बच्चे जैसे। आज मैंने जो कहना था उसकी तैयारी नहीं की थी, कृपया मुझे माफ कर दीजिएगा। 

Sai Pallavi Feels Nervous Before Her Hindi Debut With Ek Din Apologises For Poor Hindi Grammar Thanks Aamir
एक दिन - फोटो : वीडियो ग्रैब
1 मई को रिलीज होगी ‘एक दिन’
सुनील पांडे द्वारा निर्देशित 'एक दिन' एक रोमांटिक ड्रामा है। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले मंसूर खान, आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2016 में आई थाई फिल्म 'वन डे' का रीमेक है, जिसमें एक लड़का अपनी कलीग से प्यार कर बैठता है, लेकिन अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। वह सिर्फ एक दिन के लिए उसके साथ रहना चाहता है और आश्चर्य की बात यह है कि उसकी यह इच्छा पूरी हो जाती है। ‘एक दिन’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed