सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Ginny Wedss Sunny 2 Day 3 Box Office Collection: Avinash Tiwary and Medha Shankr film Sunday Earning

Ginny Wedss Sunny 2: बॉक्स ऑफिस पर बेदम 'गिन्नी वेड्स सनी 2'; रविवार की छुट्टी में भी नहीं बदल पाए हालात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 26 Apr 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Ginny Wedss Sunny 2 Box Office: फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' की रिलीज को आज तीन दिन पूरे हो गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। रविवार को भी इसकी स्थिति कमजोर ही दिखी है।

Ginny Wedss Sunny 2 Day 3 Box Office Collection: Avinash Tiwary and Medha Shankr film Sunday Earning
'गिन्नी वेड्स सनी 2' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

'धुरंधर द रिवेंज' और 'भूत बंगला' जैसी बड़े स्टार्स की फिल्मों के बीच बीते शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को दो फिल्मों ने दस्तक दी। एक तो माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी फिल्म 'माइकल' और दूसरी 'गिन्नी वेड्स सनी 2'। 'माइकल' को जहां दर्शकों की तारीफ मिल रही है, वहीं 'गिन्नी वेड्स सनी 2' की हालत खस्ता है।

Trending Videos

Ginny Wedss Sunny 2 Day 3 Box Office Collection: Avinash Tiwary and Medha Shankr film Sunday Earning
'गिन्नी वेड्स सनी 2' - फोटो : X

'गिन्नी वेड्स सनी 2' का बीते दो दिनों का कलेक्शन
फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' ने ओपनिंग डे पर ही सुस्त शुरुआत की। पहले दिन इस फिल्म का कलेक्शन 25 लाख रुपये रहा था। वहीं, कल शनिवार को कमाई में इजाफा देखने को मिला, मगर कमाई लाखों में ही सिमटी रही। दूसरे दिन इस फिल्म ने 57 लाख रुपये का कलेक्शन जुटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ginny Wedss Sunny 2 Day 3 Box Office Collection: Avinash Tiwary and Medha Shankr film Sunday Earning
'गिन्नी वेड्स सनी 2' - फोटो : X

रविवार की छुट्टी का भी नहीं मिला लाभ
आज रविवार को भी इस फिल्म की कमाई करोड़ तक नहीं पहुंची है। फिल्म को छुट्टी का कोई फायदा मिलता नहीं दिखा है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज तीसरे दिन इस फिल्म ने 30 लाख रुपये ही कमा पाए हैं। इसका टोटल नेट कलेक्शन सिर्फ 1.12 करोड़ रुपये ही पहुंचा है। 

Ginny Wedss Sunny 2 Day 3 Box Office Collection: Avinash Tiwary and Medha Shankr film Sunday Earning
गिन्नी वेड्स सनी 2 - फोटो : यूट्यूब

औसत से भी नीचे प्रदर्शन
फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे करीब 16 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। बजट के हिसाब से भी देखें तो कमाई औसत से भी कम है। पहले दिन इसने लागत का दस फीसदी भी नहीं कमाया। दूसरे दिन औसत प्रदर्शन रहा, मगर तीसरे दिन ही इसमें फिर गिरावट देखी गई है।

Ginny Wedss Sunny 2 Day 3 Box Office Collection: Avinash Tiwary and Medha Shankr film Sunday Earning
धुरंधर 2 वर्सेस भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े बजट की फिल्मों के बीच हुई ढेर?
'गिन्नी वेड्स सनी 2' साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' का सीक्वल है। इसमें अविनाश तिवारी और मेधा शंकर के अलावा लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, रोहित चौधरी, नयनी दीक्षित और विश्वनाथ चटर्जी जैसे कलाकार हैं। इसके निर्देशक प्रशांत झा हैं। इन दिनों थिएटर्स में 'धुरंधर 2', 'भूत बंगला' जैसी फिल्में लगी हैं। इनके दबदबे के बीच शायद 'गिन्नी वेड्स सनी 2' कहीं दबकर रह गई है। इसकी असली परीक्षा कल सोमवार से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed