सुपर कॉप के रोल में फिर तबाही मचाएंगे रणदीप हुड्डा, ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ की टीजर हुआ रिलीज, जानें पूरी जानकारी
Inspector Avinash Season 2 Teaser: रणदीप हुड्डा की सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ का सीजन 2 जल्द आने वाला है। मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया है। जानिए टीजन में क्या कुछ है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणदीप हुड्डा स्टारर सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ का पहला सीजन 2023 में आया था। इसके बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का टीजर रिलीज कर फैंस की धड़कनें और बढ़ा दी हैं। जानिए सीरीज से जुड़ी पूरी जानकारी।
क्या है टीजर में खास?
टीजर में रणदीप हुड्डा दबंग इंस्पेक्टर के रूप में नजर आ रहे हैं। कुछ सीन में वे बहरूपिया भी बनते दिखाई दिए हैं। टीजर में काफी दमदार डायलोग्स बताए गए हैं। इनमें से एक है जिसमें रणदीप हुड्डा कहते हैं- ‘जिंदगी और मृत्यु के बीच सिर्फ हमारी एक उंगली का फर्क है।’
वहीं टीजर में कुछ इंटेंस सीन भी नजर आए हैं, जिनमें एक्टर दमदार एक्शन सीन करते नजर आए हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘यूपी का महाकाल, इस्पेक्टर अविनाश वापस आ रहे हैं। और इस बार होगा असली तांडव।’
सीरीज में रणदीप के अलावा उर्वशी रौतेला, रजनीश दुग्गल, अमित सियाल, सरगम सिंह, शालीन भनोट अहम किरदार में नजर आएंगे। सीरीज का निर्देशन नीरज पाठक कर रहे हैं। फिलहाल मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।
सीरीज पिछले पार्ट से ज्यादा एक्शन पैक और इंटेंस बताई जा रही है। मेकर्स ने सीरीज के दूसरे सीजन ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ का टीजर रिलीज कर दिया है। ये सीरीज हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। जल्द ही ये हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

कमेंट
कमेंट X