सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   manoj bajpayee upcoming film governor the silent saviour posters out with ada sharma

'गवर्नर' से सामने आई मनोज बाजपेयी की झलक, अलग अंदाज में दिखीं अदा शर्मा; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 27 Apr 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Governor The Saviour Poster Out: मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' के मेकर्स ने पोस्टर्स रिलीज किए हैं। जिनमें फिल्म की कहानी के जुड़ी कई जानकारियां हैं। इसके साथ ही फिल्म से अदा शर्मा का लुक भी सामने आया है। 

manoj bajpayee upcoming film governor the silent saviour posters out with ada sharma
फिल्म - 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीते दिनों मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' के मेकर्स ने इसकी पहली झलक शेयर की थी। हालांकि, मेकर्स ने इस पोस्टर में मनोज का लुक और चेहरा दोनाें ही छिपाए थे। इसके अलावा बताया था कि फिल्म में अदा शर्मा भी नजर आएंगी। सोमवार को मेकर्स ने फिल्म के कुछ नए पोस्टर शेयर किए।
Trending Videos




चार पोस्टर में दिखा भारत का आर्थिक संघर्ष
इन पोस्टर्स में मनोज बाजपेयी गर्वनर के गंभीर किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके कंधों पर देश को एक बड़े आर्थिक संकट से बचाने की जिम्मेदारी भी है।
  • पहले पोस्टर में वो एंबेसडर कार में चिंतित बैठे नजर आ रहे हैं। इस पर लिखा है, 'देश कगार पर था और उसने इस मुसीबत को आते देखा।' 
  • दूसरे पोस्टर में मनोज कुछ सोचते हुए नजर आए और इस पर लिखा है, 'देश दिवालिया होने की कगार पर है और इस समस्या को उसने आते देखा।'
  • तीसरे पोस्टर में एक्टर बोर्ड पर कुछ लिखते हुए देश को इस समस्या से निकालने का तरीका खोजते नजर आए। इस पर लिखा है, 'ताकत बोलती नहीं, फैसला करती है।'
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • चौथे पोस्टर में मनोज किसी सरकारी दफ्तर के अंदर खड़े हुए नजर आए। इस पर लिखा है, 'उनके एक कड़े निर्णय ने सरकार हिला दी, मगर देश को बचा लिया।' 

manoj bajpayee upcoming film governor the silent saviour posters out with ada sharma
फिल्म - 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' - फोटो : अमर उजाला
अदा शर्मा का लुक भी आया सामने 
मेकर्स ने इस बार सिर्फ मनोज ही नहीं, बल्कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा का भी पोस्टर शेयर किया है। इसमें वो एक आम शादीशुदा महिला के किरदार में नजर आ रही हैं। पोस्टर पर लिखा है, 'अगर आरबीआई फेल हुआ तो भारत भी फेल हो जाएगा और मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।'
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इन पोस्टर्स के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, 'यह एक ऐसा युद्ध था जिसमें कोई सेना नहीं थी। बस एक आदमी था… जिसने एक राष्ट्र को गिरने नहीं दिया।' 
यकीनन इन पोस्टर्स को शेयर कर मेकर्स ने फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunshine Pictures (@sunshinepicturesofficial)



 

manoj bajpayee upcoming film governor the silent saviour posters out with ada sharma
फिल्म - 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म एक राजनीतिक थ्रिलर या ड्रामा है जो देश के किसी राष्ट्रीय संकट के इर्द-गिर्द बुनी हुई है। इसकी कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है।
जावेद अख्तर ने इसके गीत लिखे हैं, वहीं म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। चिन्मय मंडलेकर निर्देशित यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed