फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahesh Manjrekar speaks on Sai in Dabangg 3 opens up on selection of films by Sanjay Dutt Bhumi

EXCLUSIVE: दबंग 3 में मेरी मर्जी के खिलाफ सई बनी हीरोइन, संजू की फिल्मों पर भी मांजरेकर का खुलासा

Sun, 01 Mar 2020 07:15 PM IST
योगेश साहू रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: योगेश साहू Updated Sun, 01 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Manjrekar speaks on Sai in Dabangg 3 opens up on selection of films by Sanjay Dutt Bhumi
फाइल फोटो

मशहूर निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर का मानना है कि अभिनेता संजय दत्त ने जेल से वापसी के बाद अपनी फिल्मों का चयन सही नहीं किया और इसी का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ रहा है। वह यह भी कहते हैं कि अपनी बेटी सई को वह कभी सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की हीरोइन नहीं बनाना चाहते थे।

विज्ञापन


अमर उजाला से एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में महेश कहते हैं, “संजू जेल से वापस आया तब मेरी उससे एक मुलाकात हुई। उसके पास एक पटकथा थी जो मुझे समझ नहीं आई। मैं उसे लेकर 'दे धक्का' नाम की एक फिल्म बनाना चाहता था। लेकिन उसने वही फिल्म की जो 'भूमि' के नाम से रिलीज हुई।
विज्ञापन


फिल्म रिलीज होने के बाद उसने मुझे फोन किया। मैंने उससे कहा कि मैंने तो पहले ही बोला था कि ये फिल्म मत कर। इसके बाद भी उसने फिर 'कलंक' और 'प्रस्थानम' की। जब इसने इन फिल्मों में हाथ डाला तो वह सब मामला खराब हो गया।”
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों वेब सीरीज पवन एंड पूजा में बतौर अभिनेता नजर आ रहे महेश मांजरेकर मानते हैं कि खुद लिख कर निर्देशित करना ही सही और आसान है। सलमान खान का जिक्र चलने पर वह कहते हैं, “इंसान के तौर पर तो मैं उसको 100 में से 120 नंबर दूंगा।

लेकिन एक अभिनेता के तौर पर मैं उसको 100 में से 70 नंबर ही दूंगा। मेरी समझ में उसका सिनेमा नहीं आता। फिल्म इसका मतलब यह नहीं कि उसकी फिल्में खराब है, बस मुझे हजम नहीं होतीं।”

सलमान की ही फिल्म दबंग 3 महेश की बेटी सई मांजरेकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। लेकिन, वह कहते हैं, “यह फैसला मेरा या मेरी बेटी का नहीं बल्कि सलमान का था। मैं उसे किसी भी चीज के लिए कभी मना नहीं कर सकता क्योंकि हम दोनों एक दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं, और वह जो मांगेगा, मैं उसे दे दूंगा।


सलमान ने कहा कि यह किरदार सई बहुत अच्छा करेगी, तो मैंने भी हां कर दी। अगर मैं उस फिल्म का निर्देशक होता तो मैं सई को इस फिल्म में कभी नहीं लेता। मैं उसके लिए कोई और कहानी लिखता, जिस पर मैं फिलहाल काम कर रहा हूं। उसने पहले भी मेरी फिल्मों में कुछ छोटे-छोटे काम किए हैं। उसे कभी यह महत्वाकांक्षा नहीं रही कि वह एक अभिनेत्री बनेगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed