सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mahieka Sharma Turns Showstopper For Designer Anamika Khanna Reveals Her Player Of The Team

लैक्मे फैशन वीक में माहिका शर्मा बनीं शोस्टॉपर, अनामिका खन्ना के ‘इम्परफेक्ट फ्लावर्स’ कलेक्शन ने लूटी महफिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Mar 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Maheika Sharma: मुंबई में लेकमे फैशन वीक के पहले दिन मॉडल माहिका शर्मा ने अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए शोस्टॉपर बनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Mahieka Sharma Turns Showstopper For Designer Anamika Khanna Reveals Her Player Of The Team
माहिका शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

माहिका शर्मा ने रैंप पर व्हाइट फ्लोई ड्रेप आउटफिट में बेहद ग्रेसफुल एंट्री ली। उनके लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने फ्रिल्स वाला कस्टमाइज्ड हैंडबैग कैरी किया, साथ में फ्रिल्ड फुटवियर और ड्रॉप ईयररिंग्स पहने। बालों को उन्होंने साफ-सुथरे बन में बांधा था, जिसमें सामने की ओर कुछ लटें खुली रखी थीं।

Trending Videos


‘इम्परफेक्ट फ्लावर्स’ से इंस्पायर्ड था आउटफिट
मीडिया से बात करते हुए महिएका ने बताया कि यह दूसरी बार है जब वह अनामिका खन्ना के लिए रैंप वॉक कर रही हैं, लेकिन इस बार वह उनके लिए एक्सक्लूसिव थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अनामिका खन्ना ने अपने कलेक्शन के बारे में बताते हुए कहा कि यह ‘इम्परफेक्ट फ्लावर्स’ से इंस्पायर्ड है। उनका कहना था कि जैसे गुलाब वहां भी उगता है जहां उसे नहीं होना चाहिए, उसी सोच को उन्होंने अपने डिजाइन में दिखाया है।


View this post on Instagram

A post shared by AK | OK Anamika Khanna (@akok.in)


इंडियन टीम को दी बधाई 
माहिका ने इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप में जीत पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर गर्व है, लेकिन उनके लिए ‘प्लेयर ऑफ द टीम’ हार्दिक पंड्या हैं।

अनामिका खन्ना के एके|ओके लेबल के इस कलेक्शन में मल्टीपर्पज आउटफिट्स देखने को मिले, जिन्हें अलग-अलग तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। इसमें धोती पैंट्स, रफल्ड टॉप्स, को-ऑर्ड सेट्स और फ्लोर-लेंथ गाउन्स शामिल थे।

साथ ही हैंड एम्ब्रॉयडरी, गोल्ड जरी वर्क, 3डी डिटेलिंग और असिमेट्रिकल डिजाइन ने कलेक्शन को और खास बना दिया। इस शो की एक खास बात यह भी रही कि एके|ओके के जरिए मेन्सवियर को भी पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed