Chiranjeevi: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ चिरंजीवी का नाम, आमिर खान ने प्रदान किया सम्मान
साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी का नाम अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने हैदराबाद में एक सम्मान समारोह के दौरान, गिनीज बुक के अधिकारियों के साथ अभिनेता को यह सम्मान प्रदान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ फिल्मों में चिरंजीवी एक बड़ा नाम हैं। वह वहां के बेहद लोकप्रिय और मशहूर अभिनेता हैं। साउथ के अलावा चिरंजीवी ने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। फैंस उन्हें प्यार से मेगास्टार बुलाते है। चिरंजीवी को उनके अभिनय, एक्शन और डांसिंग क्षमता के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अब मेगास्टार चिरंजीवी के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। आज, रविवार को उन्हें बीते 45 वर्षों में अपनी 156 फिल्मों के 537 गानों में 24000 डांस मूव्स करने के लिए ये सम्मान दिया गया है। गौरतलब है कि 22 सितंबर को ही 1978 में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में चिरंजीवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ चिरंजीवी का नाम
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में चिरंजीवी का नाम शामिल होना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने अपने करियर में अब तक कई अवॉर्ड्स जीते हैं, लेकिन अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उनका नाम शामिल होना अपने आप में बेहद अद्वितीय उपलब्धि है। उनके सम्मान में यह कार्यक्रम आज बुधवार को हैदराबाद में आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड के बडे़ सुपरस्टार आमिर खान भी वहां मौजूद थे। आमिर ने ही गिनीज बुक के अधिकारियों के साथ चिरंजीवी को यह पुरस्कार प्रदान किया।
फैन का टैलेंट देख चौंके टाइगर श्रॉफ, जमकर की तारीफ
आमिर खान ने चिरंजीवी को प्रदान किया सम्मान
इस दौरान आमिर खान ने चिरंजीवी की काफी तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि कई मामलों में चिरंजीवी बेहद शानदार हैं। उन्होंने अभिनेता के डांसिग की तारीफ करते हुए कहा कि जब वह डांस करते हैं, तो पूरे दिल से करते हैं। ऐसे में कोई भी फिल्म की नायिका की तरफ ध्यान नहीं दे पाता, बस सबकी नजर उन पर ही अटक जाती है। आमिर ने अपने संबोधन में कहा, 'यहां आना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है। मैं चिरंजीवी गारू के फैंस को देखकर खुश हूं। मुझे भी अपने बीच शामिल करने के लिए आप सभी का धन्यवाद, क्योंकि मैं भी उनका बहुत बड़ा फैन हूं।' इस समारोह में आमिर खान को शामिल होने के लिए चिरंजीवी ने उन्हें एक विशेष उपहार भी दिया।
#WATCH | Hyderabad, Telangana | Guinness World Records honour actor Chiranjeevi Konidela as ‘The Most Prolific Film Star In Indian Film Industry’ | Guinness World Records Adjudicator Richard Stenning says, "Today Guinness World Records have announced the official announcement of… pic.twitter.com/RNePmqj4EU
— ANI (@ANI) September 22, 2024
Shankar: 'नव युग नायकन वेल पारी' उपन्यास के अनाधिकृत उपयोग से परेशान हैं शंकर, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक रिचर्ड स्टेनिंग ने दी बधाई
अभिनेता की इस उपलब्धि पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक रिचर्ड स्टेनिंग ने कहा, "आज गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने चिरंजीवी को अभिनेता और डांसर के रूप में सबसे अधिक सफल भारतीय फिल्म स्टार होने की आधिकारिक घोषणा की है। यह एक शानदार उपलब्धि है, उन्होंने 143 फिल्मों में 537 गानों में नृत्य किया है, ये आधिकारिक संख्या है, जिसे हम मान्यता देते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि फिल्मों की संख्या काफी ज्यादा है, इस वजह से साक्ष्यों को संकलित करने और समीक्षा करने में काफी समय लगा। उन्होंने अभिनेता को इसके लिए बधाई भी दी है।
Preeti Jhangiani: जब प्रीति झंगियानी ने बिग बी की शॉल लेने से कर दिया था इनकार, अभिनेत्री को अब भी है पछतावा