{"_id":"68b9ac1b52b84034b4042e34","slug":"mohammad-rafi-son-lata-mangeshkar-monalisa-father-death-ashish-kapoor-arrested-baaghi-4-the-bengal-files-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Trending Today: आलिया ने की 'लोका' की तारीफ, मोनालिसा के पिता का हुआ निधन; पढ़ें आज की बड़ी खबरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Trending Today: आलिया ने की 'लोका' की तारीफ, मोनालिसा के पिता का हुआ निधन; पढ़ें आज की बड़ी खबरें
Thu, 04 Sep 2025 08:46 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Thu, 04 Sep 2025 08:46 PM IST
सार
Bollywood Trending News: आज गुरुवार को फिल्म जगत की कई खबरें दिनभर चर्चा में रहीं। मोहम्मद रफी के बेटे ने आशा भोसले और लता मंगेशकर पर बड़ा आरोप लगाया। वहीं मोनालिसा के पिता का निधन हो गया और क्या-क्या हुआ आज, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
ट्रेंडिंग न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोरंजन और एंटरटेनमेंट जगत के शौकीनों के लिए अपनी इस रिपोर्ट में हम दिनभर की बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। दुष्कर्म के आरोप में टीवी एक्टर आशीष कपूर गिरफ्तार हो गए हैं। वहीं मोहम्मद रफी के बेटे ने दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर और आशा भोसले पर बड़ा आरोप लगाया है। इंडस्ट्री में और कौन सी बड़ी खबरें आज दिनभर चर्चा में रहीं? पढ़िए आज की ट्रेंडिंग न्यूज में...
विज्ञापन
मोहम्मद रफी बेटा
- फोटो : एक्स
1. मोहम्मद रफी के बेटे का लता-आशा पर आरोप
हाल ही में मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी और कई चौंकाने वाले आरोप लगाए। शाहिद रफी ने विक्की लालवानी के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि उनकी नजर में दोनों बहनों लता और आशा को उनके पिता की लोकप्रियता से जलन थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी ईर्ष्या की वजह से मोहम्मद रफी का करियर बुरी तरह प्रभावित हुआ। शाहिद का दावा है कि दोनों बहनों ने मिलकर उनके पिता को पीछे करने की कोशिश की और संगीत जगत में उनके योगदान को कमतर दिखाने की कोशिश की।
ये खबर भी पढ़ें: Mohammed Rafi: मोहम्मद रफी के बेटे का आशा भोसले-लता मंगेशकर पर बड़ा आरोप, बोले- अब्बा का करियर बर्बाद कर दिया

मोनालिसा पिता
- फोटो : एक्स
2. अभिनेत्री मोनालिसा के पिता का निधन
भोजपुरी और टेलीविजन अभिनेत्री मोनालिसा अपने पिता के निधन से दुखी हैं। उन्होंने 3 सितंबर 2025 को अपने पिता को खो दिया। मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें साझा कीं और उनके लिए एक भावुक नोट लिखा। मोनालिसा ने पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे प्यारे बाबा, आप सबसे मजबूत और खुशमिजाज थे। कल आप हमें छोड़कर स्वर्ग चले गए। आपकी आंखों में आखिरी पल तक भी जिंदगी थी। मैं केवल हमारी खुशी की यादें संजोना चाहती हूं, क्योंकि आप हमेशा मस्ती, नाच, खाना और पार्टी करना पसंद करते थे। अब मुझे आपके जन्मदिन की शुभकामनाएं, किराने का सामान, खाने का ऑर्डर या मोबाइल रिचार्ज नहीं मिलेगा। यह कमी हमेशा खलेगी। लेकिन मुझे पता है, आप मुझे रोते हुए नहीं देखना चाहेंगे। शांति से आराम करें, बाबा। मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी। आपकी मुन्नी।'
ये खबर भी पढ़ें: Monalisa: 'प्रिय बाबा...', मोनालिसा के पिता का हुआ निधन, अभिनेत्री ने लिखा भावुक नोट

बागी 4 बनाम द बंगाल फाइल्स
- फोटो : एक्स
3. 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' की एडवांस बुकिंग का हाल
5 सितंबर को कई बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिलेगी। जहां एक तरफ टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर ‘बागी 4’ जैसी मसाला फिल्म रिलीज होगी, वहीं दूसरी ओर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। दोनों फिल्मों को लेकर बेहद चर्चा है पर खबर लिखे जाने तक एडवांस बुकिंग के हाल देखें तो ‘बागी 4’ ने बाजी मार ली है। बागी 4 ने अब तक ब्लॉक सीट के साथ करीब 6 करोड़ की कमाई कर ली है वहीं बंगाल फाइल्स बहुत पीछे है। उसकी ब्लॉक सीट के साथ कमाई सिर्फ 52.62 लाख है।
ये खबर भी पढ़ें: Baaghi 4 vs The Bengal Files: एडवांस बुकिंग में आगे ‘बागी 4’, विशेषज्ञों को ‘द बंगाल फाइल्स’ से उम्मीद

आशीष कपूर
- फोटो : एक्स
4. मशहूर अभिनेता आशीष कपूर हुए गिरफ्तार
टीवी सीरियल 'सरस्वतीचंद्र', 'देखा एक ख्वाब' और 'मोलक्की; रिश्तों की अग्निपरीक्षा' के लिए मशहूर अभिनेता आशीष कपूर को पुणे में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक महिला ने उन पर पिछले महीने दिल्ली में एक हाउस पार्टी के वॉशरूम में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। खबरों के मुताबिक उनकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी और बाद में उस महिला को एक दोस्त की पार्टी में बुलाया गया था, जहां कथित घटना घटी।
ये खबर भी पढ़ें: Ashish Kapoor Arrested: दुष्कर्म के इल्जाम में टीवी एक्टर आशीष कपूर गिरफ्तार, दिल्ली का है मामला

आलिया
- फोटो : एक्स
5. आलिया ने की लोका की तारीफ
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मलयालम फिल्म ‘लोका’ की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इस स्टोरी में आलिया ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘पौराणिक लोककथाओं और रहस्य का शानदार ताजा मिश्रण है ‘लोका’। फिल्म को मिल रहे प्यार को देखकर काफी खुश हूं। मैं हमेशा से ऐसी फिल्मों और सिनेमा की तारीफ करने और उनका समर्थन करने को बेकरार रहती हूं।’ आलिया ने फिल्म की कास्ट और क्रू को मेंशन करते हुए फिल्म के अब हिंदी में भी उपलब्ध होने पर खुशी जताई है।
ये खबर भी पढ़ें: Lokah: अक्षय कुमार के बाद अब आलिया भट्ट ने की ‘लोका’ की तारीफ, फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया पर जताई खुशी