फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   money in raj kundra and shilpa shetty joint account came from Porn film

पोर्नोग्राफी केस: राज और शिल्पा शेट्टी के संयुक्त खाते में जमा हुआ पोर्न फिल्म का पैसा

Tue, 27 Jul 2021 02:37 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 27 Jul 2021 02:37 AM IST
सार

अधिकारियों के अनुसार, इस खाते में सीधे तौर पर कोई रकम जमा नहीं हुई है बल्कि परोक्ष रूप से अलग-अलग अकाउंट से लेनदेन हुए हैं। इसे बैंक की तकनीकी भाषा में प्लेसमेंट, लेयरिंग और इंटीग्रेशन की मोडस ऑपरेंडी कहा जाता है।

विज्ञापन
money in raj kundra and shilpa shetty joint account came from Porn film
raj kundra and shilpa shetty - फोटो : PTI

विस्तार

पोर्न फिल्म बनाने के मामले में गिरफ्तार राज कुंद्रा के खिलाफ सीक्रेट लॉकर से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं जिससे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की भी परेशानी बढ़ सकती है। पुलिस ने राज और शिल्पा के संयुक्त खाते की जानकारी हासिल की है जिसके लेनदेन के लिंक की तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि इसी खाते में पोर्न फिल्मों का पैसा जमा होता था।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के इस संयुक्त खाते में करोड़ों रुपये जमा होते रहे हैं। पुलिस को शक  है कि हॉटशॉट्स एप और बॉलीफेम एप से काली कमाई की रकम इसी खाते में जमा होती थी। इसलिए क्राइम ब्रांच की चार सदस्यीय टीम इस खाते में हुए लेनदेन की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि पंजाब नेशनल बैंक में संयुक्त खाते के अलावा कुंद्रा का एक अलग खाता भी है लेकिन वर्ष 2016 से इस खाते में एक भी लेनदेन नहीं हुआ है। आश्चर्य यह कि इस खाते में न्यूनतम बैलेंस का भी ध्यान नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि 23 जुलाई को राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित विआन इंडस्ट्रीज के दफ्तर में मिले सीक्रेट लॉकर से ही पीएनबी में राज और शिल्पा के संयुक्त खाते के दस्तावेज और कई पोर्न फिल्मों की स्क्रिप्ट पुलिस के हाथ लगी है जिसके आधार पर जांच में तेजी आई है।


तो बढ़ सकती है शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें
पोर्न फिल्म निर्माण के मामले में शिल्पा शेट्टी की सहभागिता अभी तक सीधे तौर पर सामने नहीं आई है लेकिन वह लगातार अपने पति राज कुंद्रा का बचाव कर रही हैं। लेकिन यदि राज और शिल्पा के साझा खाते की जांच में यदि पुलिस को पोर्न फिल्मों की कमाई का कोई लिंक मिला तो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed