सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Moushumi Chatterjee Says Amitabh Bachchan Is Always Doing Act In His Life Rajesh Khanna Was Arrogant

Amitabh Bachchan: कौन है वो एक्ट्रेस जिसे अमिताभ बच्चन पर तरस आता है? बोलीं- 'वो ज्यादातर समय एक्टिंग करते…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 29 May 2025 09:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Bollywood Actress On Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन सदी के महानायक माने जाते हैं। हालांकि, बिग बी के साथ काम कर चुकी इस दिग्गज अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें अमिताभ बच्चन पर तरस आता है। जानिए क्यों उन्होंने कही ये बात।

Moushumi Chatterjee Says Amitabh Bachchan Is Always Doing Act In His Life Rajesh Khanna Was Arrogant
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

“अमिताभ बच्चन अपनी इमेज का शिकार हो चुके हैं। वो हमेशा सिर्फ अपनी इमेज को बचाने में लगे रहते हैं। वो हर वक्त एक्टिंग करते रहते हैं। मुझे अक्सर उन पर तरस आता है।” ये कहना है महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम कर चुकीं वेटरन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी का।

Trending Videos

मौसमी चटर्जी अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी काफी मशहूर हैं। 77 साल की उम्र में भी मौसमी किसी भी मुद्दे पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। वो अक्सर अपने को-स्टार्स और अपने जमाने के कलाकारों को लेकर भी खुलकर बयान दे चुकी हैं। अब एक बार फिर मौसमी चटर्जी ने सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लेकर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमिताभ अपनी इमेज का शिकार हैं’
फिल्मफेयर के साथ अपनी हालिया बातचीत में मौसमी चटर्जी ने अपने जमाने के कलाकारों और बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन को लेकर बात की। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, "अमिताभ एक बहुत बड़ी शख्सियत हैं। उनकी इमेज इतनी बड़ी है कि वो हर वक्त अपनी उस छवि को बचाए रखने के लिए एक्टिंग करते रहते हैं। वो अपनी इस छवि का शिकार हो चुके हैं। इसलिए वो हमेशा अपने शब्दों का ध्यान रखते हैं। काफी सोच-समझकर बोलते हैं और हमेशा एक दिखावा सा करते रहते हैं। इसके अलावा न तो उन्हें कुछ आता है और न ही वो कुछ कर सकते हैं। मुझे तो कई बार उन पर तरस भी आता है कि वो बेचारे हर वक्त सिर्फ एक्टिंग ही करते हैं।"

Moushumi Chatterjee Says Amitabh Bachchan Is Always Doing Act In His Life Rajesh Khanna Was Arrogant
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
मौसमी चटर्जी ने बताया कैसे राजेश खन्ना से अलग हैं अमिताभ बच्चन
इस दौरान जब उनसे बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के बारे में पूछा गया और दोनों में क्या अंतर है, इसको लेकर सवाल किया गया। इस पर अभिनेत्री ने कहा कि दोनों में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां अमिताभ बच्चन इतनी ज्यादा सफलता के बावजूद जमीन से जुड़े हैं और खुद को लोगों से कनेक्ट रखते हैं। वहीं दूसरी ओर राजेश खन्ना ऐसे थे कि सफलता उनके सिर पर चढ़ गई थी। कहीं न कहीं उनमें घमंड आ गया था। वो दिखावा करते थे।
रजेश खन्ना को सिर्फ अपनी तारीफ सुननी होती थी, इसलिए वो चाटुकारों से भी घिरे रहते थे। जबकि अमिताभ बच्चन के साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। राजेश खन्ना अपनी सफलता के दौरान जमीन से नहीं जुड़े रह सके। यही कारण था कि कभी टॉप पर रहे राजेश खन्ना का स्टारडम एक समय लुढ़क गया था। जिससे वो काफी परेशान भी हो गए थे। अभिनेत्री ने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि एक अनपढ़ गुंडा और एक पढ़े लिखे गुंडे में बहुत फर्क होता है।

यह खबर भी पढ़ेंः Pankaj Kapur: ‘मुसद्दी’ बनकर हंसाने से लेकर ‘अब्बाजी’ के रोल में डराने तक, पंकज कपूर के दस दमदार किरदार

Moushumi Chatterjee Says Amitabh Bachchan Is Always Doing Act In His Life Rajesh Khanna Was Arrogant
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं मौसमी चटर्जी
मौसमी चटर्जी ने अपने करियर में राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन दोनों के ही साथ काम किया है। राजेश खन्ना के साथ उन्होंने ‘हमशक्ल’, ‘अनुराग’ और ‘प्रेम बंधन’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं अमिताभ बच्चन के साथ मौसमी चटर्जी ने ‘बेनाम’, ‘मंजिल’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ और ‘पीकू’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। दोनों आखिरी बार फिल्म ‘पीकू’ में एकसाथ नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed